{"_id":"5cb23d67bdec2213ea53a139","slug":"1555185073416-23-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 अप्रैल को जारी होगा नोटिफिकेशन, 23 तक करें नामांकन प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 अप्रैल को जारी होगा नोटिफिकेशन, 23 तक करें नामांकन प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। छठे चरण के मतदान के लिए नोटिफिकेशन 16 अप्रैल को जारी होगा और नामांकन प्रक्रिया 23 अप्रैल तक होगी। यह जानकारी उपायुक्त कम जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही प्रचार के लिए लाउडस्पीकर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई राजनैतिक दल प्रचार के लिए किसी धार्मिक स्थल का प्रयोग करेगा तो उसके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की जाएगी। सभी राजनैतिक दलों को चुनाव आदर्श आचार संहिता का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी कोई भी शिकायत चुनाव आयोग द्वारा तैयार मोबाइल एप पर कर सकता है। मतदाता वोट से संबंधित जानकारी हेल्पलाइन नं. 1950 पर प्राप्त कर सकता है। इस हेल्पलाइन नंबर पर चुनाव से संबंधित शिकायत भी दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान धन व शराब के गैर कानूनी प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिये दोनों विधानसभा क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वॉयड गठित की हुई है। उन्होंने कहा कि इन टीमों द्वारा न केवल गैर कानूनी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बल्कि ऐसा कोई मामला ध्यान में आने पर पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी की जाएगी।