फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मां के दीदार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगा जाम

मां के दीदार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगा जाम

Sat, 13 Apr 2019 01:19 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
मां के दीदार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगा जाम
पंचकूला। अष्टमी की पूर्व संध्या पर माता मनसा देवी के दीदार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। इससे पंचकूला-चंडीगढ़ हाईवे समेत सिंह द्वार पर भीषण जाम लग गया। जाम को देखकर ट्रैफिक पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि पुलिस जवानों ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर जाम में फंसे लोगों को राहत दिलाने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वहीं, जाम में फंसे वाहन चालक पुलिस प्रशासन को कोसते नजर आए। उनका कहना था कि जब पुलिस अधिकारियों को पता है कि यहां त्योहारी सीजन में जाम की स्थिति बनती है तो इसके निजात को पहले से पुख्ता प्रबंध करना चाहिए था। पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ट्रैफिक का आईटी पार्क की तरफ किया डायवर्ट
ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर महावीर ने बताया कि अष्टमी को लेकर माता मनसा देवी मंदिर में भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिसके चलते जाम लगा है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं, जाम से वाहन चालकों को राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक को आईटी पार्क की तरफ डायवर्ट किया गया। इसके बाद काफी हद तक वाहन चालकों को राहत मिली।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड चौक तक लगा जाम
ट्रैक्टर-ट्राली और भारी वाहनों के आने से शुक्रवार रात को चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को हाउसिंग बोर्ड चौक पर जाम का सामना करना पड़ा। वहीं, पंचकूला से माता मनसा देवी मंदिर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को एफआर लाइट प्वाइंट और कमांड लाइट प्वाइंट पर जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed