फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   134ए की एडमिशन के लिए पंचकूला जिलें से 1400 से अधिक आवेदन

134ए की एडमिशन के लिए पंचकूला जिलें से 1400 से अधिक आवेदन

Sat, 13 Apr 2019 01:19 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
134ए की एडमिशन के लिए पंचकूला जिलें से 1400 से अधिक आवेदन
पंचकूला। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी डीईओ और डीईईओ को आदेश जारी किए है कि वह 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 134ए के तहत परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित करे। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी ने बताया कि 11 अप्रैल को आवेदन अप्लाई करने के लिए अंतिम तिथि थी। 10 अप्रैल तक 1400 से अधिक स्टूडेंट्स के आवेदन आए हैं। 9वीं से 12वीं तक 147 आवेदन आए हैं। रायपुररानी और बरवाला में एक सेंटर बनाने, मोरनी में एक और पिंजौर ब्लाक में आवेदनकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण 2 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इन क्लासों में इतनी सीटें
जिले में इस योजना के तहत कुल 416 सीटें उपलब्ध है, इनमें से कक्षा 9वीं के लिए 222, 10वीं के लिए 73, 11वीं के लिए 98 और 12वीं के लिए 23 सीटें उपलब्ध है। लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर ही बच्चों को दाखिले के लिए विद्यालय अलाट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न विद्यालयों में उपलब्ध सीटों की सूची खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में देखी जा सकती है। आवेदन करने वाले विद्यार्थी रोल नंबर के लिये संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed