फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भाजपा ने पंचकूला में दुष्यंत के पहुंचने से पहले दिया बड़ा झटका

भाजपा ने पंचकूला में दुष्यंत के पहुंचने से पहले दिया बड़ा झटका

Thu, 11 Apr 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने पंचकूला में दुष्यंत के पहुंचने से पहले दिया बड़ा झटका
पंचकूला। जननायक जनता पार्टी अभी सही ढंग से जुड़ भी नहीं पाई कि भाजपा ने उसे बुधवार को पंचकूला में एक कार्यक्रम में दुष्यंत के पहुंचने से पहले बड़ा झटका दे दिया। जेजेपी से पंचकूला के युवा जिलाध्यक्ष व सरपंच स्वर्ण सिंह सोनू हरयोली को अपने खेमे में खींच लिया। विधायक लतिका शर्मा के प्रयासों से यह भाजपा को सफलता मिली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के समक्ष विधायक लतिका शर्मा के नेतृत्व में सोनू हरयोली ने जेजेपी छोड़कर भाजपा में अपनी आस्था जताई। सुभाष बराला व लतिका शर्मा ने पार्टी में सोनू का स्वागत करते हुए पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन दिया। सोनू ने बताया कि वो लगातार तीन बार इनेलो में युवा जिलाध्यक्ष रहे और अभी जेजेपी युवा जिलाध्यक्ष थे। सोनू ने जेजेपी में अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब पार्टी में काम करने वालों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है और इसके साथ-भाजपा पार्टी की नीतियों ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, वरिष्ठ नेता इन्द्रलाल जुनेजा, सरपंच एवं भाजपा युवा नेता जितेन्द्र सैनी, गोल्डी इत्यादि भी उनके साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed