{"_id":"5cae47e5bdec22142d5e5a74","slug":"155492561619-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्रे के पांचवें दिन पुलिस महा निदेशक ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्रे के पांचवें दिन पुलिस महा निदेशक ने की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। माता मनसा देवी चैत्र नवरात्र मेले के पांचवें दिन बुधवार को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने मंदिर में पूजा अर्चना की और हवन में आहुति डाली। उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी मंदिर में वर्ष में दो बार आयोजित होने वाले नवरात्र मेलों में विभिन्न राज्यों के लाखों श्रद्धालु महामाई का आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने इस वर्ष नवरात्र मेले में माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में आने-जाने के लिए की गई बेहतर व्यवस्था की सराहना की और कहा कि तीन लाइनें बनाने से भक्तों को दर्शन के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता और व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग मिलता है। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में भी दर्शन किए। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा की। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा ने इस मौके पर बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
9 अप्रैल को 14,76,605 रुपये का चढ़ा चढ़ावा
उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को माता मनसा देवी पंचकूला और काली माता मंदिर कालका में कुल 17,97,127 रुपये का नकद चढ़ावा दान के रूप में प्राप्त हुआ है। इसके अलावा चांदी के 152 नग तथा सोने के 9 नग दान के रूप में प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि चढ़ावे के रूप में विदेश मुद्रा भी प्राप्त हुई है, जिसमें 70 कनैडियन डॉलर और आस्ट्रेलिया के 11 डॉलर शामिल है। उन्होंने बताया कि माता मनसा देवी मंदिर में 14,76,605 रुपये की नकद राशि, सोने के 8 नग और चांदी के 8 नग दान के रूप में प्राप्त हुए है। इसी प्रकार काली माता मंदिर कालका में 3,20,522 रुपये की नकद राशि, चांदी के 41 नग और सोने का एक नग दान के रूप में प्राप्त हुए है।
प्रसारण केंद्र श्रद्धालुओं के लिए मददगार
माता मनसा देवी मेले में गुम हुए बच्चों को अपने परिजनों से मिलवाने में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा स्थापित किया गया प्रसारण केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस प्रसारण केंद्र से विभाग के कर्मचारी श्रद्धालुओं को निरंतर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की हिदायतों से अवगत करवा रहे हैं। प्रसारण केंद्र से दी गई सूचना लाउडस्पीकरों के माध्यम से पूरे मेला परिसर में सुनाई पड़ती है। जो श्रद्धालुओं के लिये काफी मददगार साबित हो रही हैं। इसी प्रकार की व्यवस्था काली माता मंदिर कालका मेले के लिए भी की गई है।
विज्ञापन
भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
माता मनसा देवी मंदिर में प्रतिदिन आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भजन संध्या भी आयोजित की जा रही है। शाम साढ़े छह बजे से लेकर नौ बजे तक आयोजित होने वाली भजन संध्या में हर दिन अलग-अलग भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। नौ अप्रैल को आयोजित भजन संध्या में विख्यात हरियाणवी गायक व भजन गायक ईश्वर शर्मा ने हरियाणवी भजनों से महामाई का गुणगान किया। मेला प्रशासन की ओर से भजन गायकों को सम्मानित किया गया। वहीं, 10 अप्रैल को कला चेतना मंच के कलाकार डॉ. कमलेश इंद्र सिंह शर्मा और मुकेश कुमार मौदगिल ने श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। कार्यकारी अधिकारी एसपी अरोड़ा ने बताया कि 11 अप्रैल को विख्यात भजन गायक अमनदीप पाठक, 12 अप्रैल को भजन गायिका रंजू प्रसाद तथा 13 अप्रैल को कला एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से शमिंद्र शमी एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा महामाई का गुणगान किया जाएगा।