फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ई-ट्रेडिंग व सीधे भुगतान के विरोध में आढ़ती एसोसिएशन बरवाला व रायपुररानी ने अनाज मंडी के गेटों पर धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन।

ई-ट्रेडिंग व सीधे भुगतान के विरोध में आढ़ती एसोसिएशन बरवाला व रायपुररानी ने अनाज मंडी के गेटों पर धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन।

Thu, 11 Apr 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ई-ट्रेडिंग व सीधे भुगतान के विरोध में आढ़ती एसोसिएशन बरवाला व रायपुररानी ने अनाज मंडी के गेटों पर धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन।
बरवाला। हरियाणा स्टेज अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के बैनर तले हरियाणा सरकार द्वारा आढ़तियों पर जबरदस्ती थोपे जाने वाले कानून ई-ट्रेडिंग व सीधे भुगतान के विरोध में आज आढ़ती एसोसिएशन बरवाला व रायपुररानी ने अनाज मंडी के गेटों को बंद कर बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। आढ़ती एसोसिएशन बरवाला के प्रधान तिलक राज, उप प्रधान अक्षय कुमार ने बताया कि किसानों की फसल की खरीद व पेमेंट आढ़ती के माध्यम से की जाए। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार आढ़ती को दामी और फसल की पेमेंट नहीं करती तो उन्हें राज्य में खरीद करने से रोका जाए तथा अन्य राज्यों के निकटवर्ती किसानों को उनकी फसल बेचने का अधिकार दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनवरी माह में आढ़तियों से किए गए उनकी मांगों को पूरा करने के वादों को पूरा नहीं किया तो सभी आढ़ती कल से अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन करेंगे। मौके पर संदीप अग्रवाल, अजय सिंगला, दीपक छाबड़ा, हरपाल राणा, जसबीर सिंह, सुभाष मेहता, दर्शन सिंगला, पवन सरदाना, अजय गुप्ता, गौतम सिंह, हरिपाल शर्मा सहित काफी संख्या में आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed