फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   धनेश अदलखा ने संभाला हरियाणा फार्मेसी कौंसिल के चेयरमैन का काम

धनेश अदलखा ने संभाला हरियाणा फार्मेसी कौंसिल के चेयरमैन का काम

Fri, 08 Mar 2019 02:11 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
धनेश अदलखा ने संभाला हरियाणा फार्मेसी कौंसिल के चेयरमैन का काम
धनेश ने संभाला फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन का काम
विज्ञापन

कहा, फार्मासिस्टों की वेलफेयर के लिए काम किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल के नए चेयरमैन का कार्यभार फरीदाबाद से भाजपा पार्षद धनेश अदलखा ने सेक्टर 6 पंचकूला स्थित कार्यालय में संभाल लिया। धनेश अदलखा के पास हरियाणा राज्य सहकारी कृषि व ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड के चेयरमैन का काम भी है। धनेश अदलखा के कार्यभार ग्रहण समारोह में वाइस चेयरमैन सोहन लाल कांसल और रजिस्ट्रार अरुण पराशर, हरियाणा के ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र विवेक आहूजा, डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा भी उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करने के बाद धनेश अदलखा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर का आभार व्यक्त किया।
पत्रकारों से बातचीत में धनेश अदलखा ने कहा कि फार्मासिस्टों की वेलफेयर के लिए काम किया जाएगा और यदि किसी फार्मासिस्ट की अचानक मौत हो जाती है तो उसकी मदद कैसे की जाए, हरियाणा सरकार का पूरा खजाना फार्मेसी काउंसिल के लिए खुला है। फार्मेसी एसोसिएशन हरियाणा के साथ मिलकर फार्मासिस्टों के वेलफेयर के लिए काम करूंगा। ऐसे किसी भी व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, जिसने कभी फार्मेसी की पढ़ाई की ही नहीं और फार्मेसी का सर्टिफिकेट लेकर आ जाते हैं। बाकायदा रजिस्ट्रेशन पूर्व उनसे फार्मेसी से जुड़े सवाल जवाब और जरूरत पड़ने पर लिखित पेपर भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

अदलखा ने फार्मासिस्टों को कहा है कि वे ऐसी कोई दवाई मरीज को न दें, जो वह अपने बच्चों को ना खिला पाएं। इस अवसर पर शक्ति मार्केट एसोसिएशन प्रधान वासुदेव अरोड़ा, सरदार सुरजीत, अवतार मित्तल, राजबीर चौहान, गोल्डी भरेजा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed