{"_id":"5c7ede39bdec2213ee5d309c","slug":"155181839213-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने बरवाला क्षेत्र में कई सड़कों व परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने बरवाला क्षेत्र में कई सड़कों व परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने कई सड़कों, परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
- बरवाला में पांच नई सड़कों व श्यामटू गांव में एक धर्मशाला का शिलान्यास किया
- पंचकूला विधायक ने गांव बतौड़, श्यामटू व कनौली में जनसभाओं को किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। ‘सबका साथ-सबका विकास’ को लेकर पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। जिस वजह से पंचकूला के लोग भाजपा सरकार की इस नीति को लेकर काफी खुश हैं, उक्त शब्द पंचकूला विधायक व मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता ने बरवाला के गांवों में सड़कों व कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर लोगों को जनसभाओं के दौरान संबोधित करते हुए कहे। विधायक ने बरवाला क्षेत्र में 5 नई सड़कों व श्यामटू गांव में एक अनुसूचित जाति की धर्मशाला का शिलान्यास किया। अपने दौरे के दौरान विधायक ने 9 लाख 80 हजार रुपये की लागत से अनुसूचित जाति धर्मशाला का शिलान्यास किया और 14 लाख 80 हजार रुपये की लागत से शमशान घाट का शेड व पेवर ब्लॉक तथा चहारदीवारी का शिलान्यास किया। गांव सुंदरपुर से रामपुर सैनियां पंजाब को जोड़ने वाली सड़क का लगभग 6 लाख 20 हजार रुपये की लागत, बतौड़ से मौली को जोड़ने वाली सड़क का 01 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत व गांव कनौली से खगेसरा तक की सड़क 46 लाख 82 हजार रुपये की लागत, नया गांव से नटवाल तक की सड़क 64 लाख 56 हजार रुपये की लागत, गांव टिब्बी से बुंगा तक की सड़क 43 लाख 91 हजार रुपये की लागत से करीब 5 सड़कों का शिलान्यास किया। जिनका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। अपने इस दौरे के दौरान विधायक ने गांव बतौड़, श्यामटू व कनौली में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा लोगों के जन कल्याण के लिए अनेकों लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश सूद, मार्केट कमेटी पंचकूला के चेयरमैन अशोक शर्मा, मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन बल सिंह राणा, भाजपा मंडल प्रधान सुशील सिंगला, सरपंच बलजिन्द्र गोयल, कनौली वासी सोनू शम व मीनू राणा, खंगेसरा वासी बलजिन्द्र राणा, नया गांव वासी रामशरण, राम सिंह, बतौड़ के सरपंच लक्षमण दास, हेम सिंह राणा, जसबीर सिंह राणा, कृष्ण ठेकेदार व सुंदरपुर सरपंच शमशेर कौस व रोशन लाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व लोग मौजूद थे।