{"_id":"5c6f0205bdec22739b06b064","slug":"155077898711-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-1 कॉलेज में प्री-प्लेसमेंट जॉब फेयर ट्रेनिंग संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-1 कॉलेज में प्री-प्लेसमेंट जॉब फेयर ट्रेनिंग संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-1 कॉलेज में प्री-प्लेसमेंट जॉब फेयर ट्रेनिंग संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के तत्वावधान में ओबेरॉय एजुकेशनल ट्रस्ट के सहयोग से गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय प्री-प्लेसमेंट जॉब फेयर ट्रेनिंग वीरवार को संपन्न हो गई। समापन कार्यक्रम में भूतपूर्व भारतीय प्रशासनिक अधिकारी विवेक आत्रे ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निस्वार्थ की गई सेवा सभी के व्यक्तित्व को प्रभावी रूप में विकसित करने में मदद करती है। सफलता हासिल करने के लिए जीवन में धैर्य, रचनात्मकता और संतोष जैसे गुणों को मोटिवेशन और मेडिटेशन के द्वारा हासिल किया जा सकता है।
प्री-प्लेसमेंट ट्रेनिंग के समन्वयक प्रो. अद्वितीय खुराना कुमार ने बताया कि ट्रेनिंग प्रोग्राम में सेक्टर-एक कॉलेज सहित सेक्टर-14 स्थिति गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज तथा गवर्नमेंट कॉलेज, बरवाला के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को सेक्टर-एक कॉलेज में ही अंबाला डिवीजन का जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। ट्रेनिंग प्रोग्राम में ट्रेनर प्रेरणा कालरा ने विद्यार्थियों को रिज्यूम बनाने के साथ ही ग्रुप डिस्कशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ट्रेनिंग के दौरान विद्यार्थियों को इंटरव्यू के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को बताने के साथ ही मॉक इंटरव्यू का भी आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम में प्रो. अंजलि सिवाच, अनुजा, इंद्रजोत, चित्रा तंवर, दविंदर कौर, पूनम रानी, मनीषा ढुल, परवेश कुमार एवं श्रेयसी की उपस्थित रहीं।