फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नगर निगम को आदर्श प्रदर्शन आवासीय योजना में मिलेंगे 40 फ्लैट

नगर निगम को आदर्श प्रदर्शन आवासीय योजना में मिलेंगे 40 फ्लैट

Wed, 13 Feb 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम को आदर्श प्रदर्शन आवासीय योजना में मिलेंगे 40 फ्लैट
नगर निगम को आदर्श प्रदर्शन आवासीय योजना में मिलेंगे 40 फ्लैट
विज्ञापन

- केंद्रीय मंत्रालय की टीम ने किया जगह का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नगर निगम की ओर से केंद्र सरकार की आदर्श प्रदर्शन आवासीय योजना के तहत पंचकूला में 40 फ्लैट बनाए जाएंगे। इस संबंध में मंगलवार को टेक्नोलॉजी डेमोस्ट्रेशन एक्सटेंशन एंड इंटरनेशनल कारपोरेशन के अतिरिक्त चीफ शरद कुमार गुप्ता की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। उनके साथ केंद्रीय शहरी एवं आवासीय मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान फ्लैटों के निर्माझा के संबंध में पंचकूला नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा हुई। पंचकूला नगर निगम के टेक्निकल एडवाइजर सुनील कुमार, सलाहकार जगदीश कुमार ने भी अपनी राय दी। यह फ्लैट ग्रीन एंड एनर्जिंग टेक्नोलॉजी के होंगे।

नगर निगम इन फ्लैट के निर्माण के लिए जगह उपलब्ध कराएगा। इनके निर्माण पर आना वाला सारा खर्च केंद्र सरकार से मिलेगा। निगम ने इस प्रोजेक्ट के लिए सेक्टर 27 में एक एकड़ जगह का चयन किया गया है। पहले यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम को मिलना था लेकिन डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन में अफसरों के विशेष आग्रह पर अब यह प्रोजेक्ट पंचकूला नगर निगम को दिया गया है। निगम प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि अर्बन लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट तय करेगा कि यह फ्लैट बनने के बाद इन्हें किसे दिया जाए। ये फ्लैट एमसी इंप्लाइज को दिए जा सकते हैं या गरीबों को। इनमें ओल्ड ऐज होम बन सकता हैं या महिला हॉस्टल। यह साइट नेशनल हाईवे के नजदीक होने के कारण यूथ हॉस्टल के लिए भी बेस्ट हैं। इस बारे में अंतिम फैसला यूएलबी देगा। सेक्टर-27 में बनने वाले इन 40 फ्लैट्स के साथ ही कम्यूनिटी सेंटर व अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी। यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगेगा। जोगपाल ने कहा कि जल्द से जल्द इन फ्लैटों का निर्माण शुरू होने की संभावना है और कोशिश रहेगी कि इन फ्लैटों के जरिये नगर निगम की आय में भी बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed