{"_id":"5c5c3210bdec22738004f1c7","slug":"154954611010-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय शहरी समृद्धि मेले की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय शहरी समृद्धि मेले की तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिवसीय शहरी समृद्धि मेले की तैयारियां जोरों पर
- निगम प्रशासक ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई
- स्टॉल के लिए लोग कर रहे हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। आठ फरवरी से सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में लगने वाले राज्य स्तरीय शहरी समृद्धि उत्सव, फूड मेला और स्वयं सहायता समूह उत्पाद प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मेले में चार दिनों तक पूरे प्रदेश से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। पहली बार नगर निगम पंचकूला की ओर से लगाए जाने वाले मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टॉल लगाने के लिए लोगों के आवेदन लगातार आ रहे हैं। नेशनल अर्बन लाइवलहुड मिशन के पखवाड़ा के तहत यह समृद्धि उत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देशभर से विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल सेक्टर-पांच स्थित परेड ग्राउंड में देखने को मिलेंगे। 8 फरवरी से 11 फरवरी तक यह फेस्टिवल चलेगा। पंचकूला नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुति पंचकूला में करवाई जा रही है। इस समृद्धि उत्सव में नगर निगम पंचकूला द्वारा पिछले डेढ़ साल में किये गये विकास कार्यों के बारे में जनता को अवगत करवाया जाएगा। साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा जन कल्याण की नीतियों पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा भी विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।