{"_id":"5c5c320cbdec22738b6ae618","slug":"154954610751-2-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री ने दी सेक्टर 1 कॉलेज को 2 नई सौगाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री ने दी सेक्टर 1 कॉलेज को 2 नई सौगाते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री ने दी सेक्टर - 1 कॉलेज को तीन नई सौगातें
- एयरकंडीश्नर ऑडिटोरियम हॉल बनाने की घोषणा की
- दूर से आने वाले बच्चों के लिए चलाई जाएगी स्टूडेंट एक्सप्रेस बसें
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने जिले के सेक्टर-एक स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज को तीन बड़ी सौगातें दी हैं। उन्होंने घोषणा की है कि कॉलेज में बने आडिटोरियम हॉल को एयरकंडीशनर नहीं किया जा सकता। इसलिए 2 करोड़ से भी अधिक की लागत पर कॉलेज में एक नया वातानुकूलित हॉल बनाया जाए। दूसरी घोषणा उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र मोरनी, बरवाला, मांदना से कॉलेज में आ रहे छात्रों के लिए अलग-अलग रूटों पर एक्सप्रेस बसें चलाने की घोषणा की है। कॉलेज में सामुदायिक रेडियो स्टेशन की स्थापना की जाएगी और इसके अलावा उन्होंने इसी बजट सत्र में कॉलेज में स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की है।
शिक्षामंत्री ने ये घोषणाएं राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-एक में आयोजित राज्य स्तरीय युवा सांसद कार्यक्रम में की। वे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए थे। उन्होंने कहा कि सांसद देश की सर्वोच्च निर्णय करने एवं जनता को दिशा देेने वाला स्थान है। इसमें बैठकर नागरिकों की भलाई के लिए अहम निर्णय लिए जाते हैं लेकिन राजनैतिक सोच छोटी होती जा रही है, जिसके कारण कुछ समस्याएं विकट आ जाती है। फिर भी देश की संसद में ही विकट समस्याओं का निदान भी संभव है। बता दें कार्यक्रम में हरियाणा के 18 जिलों से 54 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता दिखाई। जिनमेें पहले स्थान पर पानीपत के यतिन भास्कर दुग्गल, दूसरा स्थान कुरुक्षेत्र की निधि, तीसरा स्थान भिवानी कल्पना ने प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 22 फरवरी को हो सकती है। इस मौके पर प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा, प्रो. यशपाल सिंह, ज्योत्सना सांगवान, सुभाष, एनएसएस इंचार्ज चित्रा तंवर व प्रवेश, डॉ. राजीव चौधरी, डॉ. रेणुका ध्यानी, अनिल पांडे उपस्थित रहे।