फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिला से बालात्कार के आरोपी को अदालत ने भेजा जेल --

महिला से बालात्कार के आरोपी को अदालत ने भेजा जेल --

Mon, 14 Jan 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
महिला से बालात्कार के आरोपी को अदालत ने भेजा जेल --
दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन


- आरोपी ब्लैकमेल कर दो साल से कर रहा था चंडीगढ़ निवासी महिला से दुष्कर्म
- थाना-14 पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चंडीगढ़ निवासी महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी निखिल रैना को अदालत ने रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी निखिल रैना ब्लैकमेल कर उसके साथ दो साल से दुष्कर्म कर रहा था।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जुलाई 2017 से चंडीगढ़ में किराए के मकान में रहती है। अक्टूबर 2017 में आरोपी निखिल रैना महिला के घर गैस की पाइप लगाने के लिए आया था। गैस मीटर रिपेयरिंग के बहाने वह हमेशा घर आने-जाने लगा। मार्च 2018 में महिला को घर में अकेला पाकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी निखिल इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 अडानी गैस सर्विस चंडीगढ़ में काम करता है। पीड़ित महिला ने बताया कि बदनामी के डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी निखिल रैना उसे फोन के माध्यम से ब्लैक मेल करता था। उसने मुझे धमकी दी कि अगर उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वह उसके पति को दुष्कर्म की बात बता देगा। इस पर महिला डर गई। उसने दो साल तक किसी से कुछ नहीं कहा। इसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया। 11 जनवरी को जब पति काम से वापस आए तो उसने उन्हें इस बारे में जानकारी दी। पति महिला को थाना -14 लेकर गया। थाना -14 पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और धमकी की धाराओं के तहत आरोपी निखिल रैना पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी निखिल रैना को जेल भेज दिया। थाना-14 एएसआई राम सिंह ने बताया आरोपी निखिल रैना को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed