फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मार्क-10 एकेडमी की पलिका पहले स्थान पर, पीयू की रैजा सेकंड

मार्क-10 एकेडमी की पलिका पहले स्थान पर, पीयू की रैजा सेकंड

Mon, 07 Jan 2019 01:12 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
मार्क-10 एकेडमी की पलिका पहले स्थान पर, पीयू की रैजा सेकंड
मार्क-10 एकेडमी की पलिका पहले स्थान पर, पीयू की रैजा सेकेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। फर्स्ट ट्राईसिटी शूटिंग चैंपियनशिप के पहले दिन हॉलमार्क स्कूल की मार्क-10 शूटिंग एकेडमी की ट्रेनी पलिका शर्मा ने 10 मीटर वुमन एयर राइफल में लीड हासिल की और पीयू की रैजा दूसरे स्थान पर रहीं। पलिका ने 400 में से 378 अंक जुटाए। जबकि रैजा के खाते में 369 अंक रहे। मार्क-10 शूटिंग एकेडमी की ही भूमिका 367 और लव्या 363 को तीसरा और चौथा स्थान मिला। मेंस एयर राइफल में पटियाला के ईशान 396/400 अंक के साथ सबसे आगे रहे। मोहाली के गगनदीप सिंह 394 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे और राजप्रीत सिंह को तीसरा स्थान मिला। मार्क-10 शूटिंग एकेडमी के सिमरनजीत सिंह ने 390 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जबकि उदय राणा और प्रभकरन सिंह छठे स्थान पर रहे।


पिस्टल में जश्न और अर्शदीप आगे
एयर पिस्टल मेंस में मार्क्स मेन पटियाला के जश्नप्रीत सिंह ने 373/400 अंक लेकर टॉप स्पॉट हासिल किया। फतह एकेडमी के वरिंदर सिंह 370 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि पंकज सिंह और जोबनप्रीत सिंह को तीसरा और चौथा स्थान मिला। एयर पिस्टल वुमन में शूटर्स कैफे मोहाली की अर्शदीप लीड पर रहीं। उनके पास 363 अंक रहे। जीरकपुर की नवदीप को 362 अंक के साथ दूसरा स्थान मिला जबकि श्वेता बावा को तीसरा और निलिषा को चौथा स्थान मिला। सोमवार को चैंपियनशिप का अंतिम दिन हैं और इंटरनेशनल शूटर अंजुम मौदगिल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed