{"_id":"5c2fb6e6bdec2256b61c2a0b","slug":"154663100220-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्रहीन क्लयाण मंच ने लुई ब्रेल जयंति पर मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्रहीन क्लयाण मंच ने लुई ब्रेल जयंति पर मनाया काला दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की सद्बुद्धि के लिए काली पट्टी बांधकर किया हवन
- नेत्रहीन कल्याण मंच ने लुई ब्रेल जयंती पर मनाया काला दिवस
- मांगे पूरी न होने पर पिछले 23 दिनों से है अनिश्चितकालीन आंदोलन पर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मांगे पूरी न होने पर नेत्रहीन कल्याण मंच ने अनिश्चितकालीन आंदोलन के 23वें दिन लुई ब्रेल जयंती के अवसर पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन कर काला दिवस मनाया। उन्होंने हाथ पर काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। नेत्रहीन कल्याण मंच के 35 सदस्यों ने सेक्टर-पांच स्थित धरनास्थल से समाज कल्याण विभाग तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने समाज कल्याण भवन के सामने पहुंचकर हवन यज्ञ कर भगवान से सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। मंच के सदस्यों ने बताया कि सरकार के अनुसार जब उनकी मांगें जायज है तो पूरी क्यों नहीं की जा रही। मंच के अध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वे देश भर में सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।