फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया मंथन

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया मंथन

Fri, 04 Jan 2019 01:34 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया मंथन
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया मंथन
विज्ञापन

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सभागार में बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर वीरवार को अधिकारियों ने एक बैठक की। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकुल कुमार ने की। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी जिन्हें अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को सौंपे गया है वे ईमानदारी के साथ इनका निर्वाहण करें। गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।
उपायुक्त ने मार्च पास्ट, पीटी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर भी संबंधित अधिकारियों की विशेष तौर पर कमेटी बनाकर उनको पूर्व से ही इस दिशा में तैयारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ साफ सफाई, पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था, पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था, जलपान, साज सजा, वाहन पार्किंग व अन्य गतिविधियों संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न करवाने की दिशा में अधिकारियों से विस्तार से बातचीत की। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढांडा ने अधिकारियों को खेल, शिक्षा जगत में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले व समाज सेवा व अन्य गतिविधियों में सराहनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों की सूची सिफारिश सहित 18 जनवरी तक प्रशासन को देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

21, 22 व 23 जनवरी को कार्यक्रम में आयोजित होने वाली गतिविधियों की रिहर्सल होगी। 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक पंचकूला पंकज सेतिया, कालका रिचा राठी, नगराधीश ममता शर्मा, एसीपी विजय देसवाल, जिला राजस्व अधिकारी नीरज चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उत्तम ढालिया, जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी सहित विभिन्न शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed