फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रवीना आत्महत्या मामले कमें थाने का घेराव 15 को

रवीना आत्महत्या मामले कमें थाने का घेराव 15 को

Wed, 12 Dec 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
रवीना आत्महत्या मामले कमें थाने का घेराव 15 को
रवीना कत्ल कांड विरोधी एक्शन कमेटी का गठन
विज्ञापन

14 तक गिरफ्तारी न होने पर 15 को थाने के घेराव की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। दलित नेता गोपीराम सांदड़ की पुत्र वधू रवीना की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने रवीना कत्ल कांड विरोधी एक्शन कमेटी का गठन किया है। बुधवार को उक्त कमेटी की पहली बैठक में एलान किया गया कि अगर पुलिस ने 14 दिसंबर तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो 15 को थाना नं. 2 का घेराव किया जाएगा। बैठक में टेक्निकल सर्विस यूनियन, अपनी उसारी वर्कर यूनियन, लाल झंडा पंजाब भट्ठा मजदूर यूनियन, क्रांतिकारी किसान यूनियन, इंकलाबी लोक मोर्चा, एक्स सर्विसमैन यूनियन व पेंशनर एसोसिएशन पीएसपीसीएल के पदाधिकारी शामिल हुए।

नेहरू पार्क में आयोजित बैठक में बनाई गई कमेटी में निर्मल सिंह को कन्वीनर, राम कुमार वर्मा को-कन्वीनर, बाल किशन फौजी को सचिव तथा सोहन सिंह, जरनैल सिंह, गुरनैब सिंह, गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह, पूर्ण चंद, मृतका के पारिवारिक सदस्यों में सरपंच गौरीशंकर, रोहतास के तौर पर शामिल किया गया। इसके बाद कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि थाना नंबर-2 की पुलिस ने रवीना की मौत के बाद उसके ससुर गोपीराम सांदड, सास विनीता सांदड व पति लक्की सांदड के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने एलान किया कि 14 दिसंबर तक इन सभी दोषियों को काबू न किया गया तो 15 दिसंबर को थाना नंबर-2 के बाहर विशाल धरना लगाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। बैठक में निर्मल सिंह, मलकीत सिंह, माया प्रकाश, सोहन सिंह, गंगा प्रसाद, जरनैल सिंह, गुरनैब सिंह, राम कुमार वर्मा, गुरमीत सिंह, बाल किशन फौजी, जगत सिंह, पूर्ण चंद मौजूद थे।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed