फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विधायक व सिटी थाना प्रभारी के बीच नोकझोक का आडियो हुआ वायरल

विधायक व सिटी थाना प्रभारी के बीच नोकझोक का आडियो हुआ वायरल

Thu, 15 Nov 2018 10:19 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
विधायक व सिटी थाना प्रभारी के बीच नोकझोक का आडियो हुआ वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फाजिल्का। फाजिल्का के कांग्रेस विधायक दविंद्र सिंह घुबाया व सिटी थाना प्रभारी लवमीत कौर के बीच हुई नोकझोंक का आडियो वायरल हो गया है। आडियो में विधायक घुबाया थाना प्रभारी लवमीत कौर से बातचीत कर रहे हैं। वह उनके किसी वर्कर की बात न सुनने पर नाराजगी जता रहे हैं। बताया जाता है कि किसी वर्कर के दोपहिया वाहन का चालान काटा जा रहा है तो उसने विधायक का फोन मिलाकर सिटी थाना प्रभारी से बात करवानी थी लेकिन कथित रूप से सिटी थाना प्रभारी ने विधायक से बात करना जरूरी नहीं समझा। इस बात को लेकर वर्कर ने विधायक से बात की तो विधायक ने सिटी थाना प्रभारी से कहा कि उसने बात न करके विधायक पद की तौहीन की है। तब सिटी थाना प्रभारी ने भी विधायक को कह दिया कि उसे तो ड्यूटी करनी है चाहे उसे बदलवा दें। इस बारे में विधायक दविंद्र सिंह घुबाया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वर्कर की भी सुननी पड़ती है और विभागीय अधिकारी को फोन भी करने पड़ते हैं। यह रूटीन का कार्य है उन्हें नहीं याद किस संदर्भ में किस वर्कर के लिए फोन किया गया। साथ ही उनसे यह पूछने पर की वायरल आडियो में आपकी आवाज है तो उन्होंने कहा कि आवाज में छेड़छाड़ की संभावना है। वहीं थाना प्रभारी लवमीत कौर का कहना है कि उन्होंने इस मामले में अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed