{"_id":"5be8577abdec22696f0094eb","slug":"154195335513-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए निकाली जागरूकता रैली
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को निकाली रैली
थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर की यातायात की समस्या दूर करने मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। शहर में बिगड़ती जा रही यातायात की समस्या को लेकर ग्रेजुएट वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को कई स्वयंसेवी संगठनों के साथ शहर में जागरूकता रैली निकाली। साथ ही नगर थाना प्रभारी लवमीत कौर को ज्ञापन सौंपकर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की।
एसोसिएशन के यातायात सलाहकार इंजीनियर नवदीप असीजा ने कहा कि ट्रैफिक केवल पुलिस व दुकानदारों की ही जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए हमें खुद जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि दुकानों पर सामान लेते समय वाहनों को खाली जगह पर पार्क करने चाहिए, भले ही वह जगह उक्त दुकान से थोड़ी दूर ही क्यों न हो। अधिकतर लोग अपने वाहनों को दुकानों के आगे सड़क के बीच पार्क कर देते हैं, जिससे वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग जाती हैं। वक्ताओं ने कहा कि फाजिल्का की मुख्य सड़क गौशाला रोड है, जहां प्रत्येक दिन ट्रैफिक जाम रहता है। इसके लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यहां कई बैंक, शोरूम, इजी डे शामिल हैं, जहां हजारों लोग अपने अपने कार्यों के लिए आते हैं, ट्रैफिक जागरूकता की कमी के चलते यह अपने वाहनों को सड़कों पर ही पार्क कर देते हैं, जिससे ट्रैफिक समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। डा. भूपिंद्र सिंह ने लोगों को साइकिल चलाने का संदेश दिए।
थाना प्रभारी लवमीत कौर ने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक के प्रति एक व्यक्ति नहीं बल्कि सभी को जागरूक होने की जरूरत है। हर सड़क पर पीली लाइन है, ताकि लोग इसके भीतर वाहन पार्क करे। लोग अपने जिम्मेदारी से भागते हुए सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं। वहीं उन्होंने अभिभावकों को अपील की कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दिया जाए। उन्होंने शहर वासियों को अपने साथ वाहनों के पूरे कागजात रखने की भी अपील की।