{"_id":"5b92b04b867a557f70415dfe","slug":"153634002917-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कादियां के पदाधिकारियों ने यूनियन से दिया सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कादियां के पदाधिकारियों ने यूनियन से दिया सामूहिक इस्तीफा
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कादियां के कई ओहदेदारों का इस्तीफा
यूनियन छोड़ने वालों ने किया नया संगठन बनाने का एलान
कहा, दूसरे संगठन के साथ जाम लगाने पर नाराज थे प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। भारतीय किसान यूनियन कादियां की बैठक शुक्रवार को जिला संरक्षक बखतावर सिंह की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी के किसान भवन में हुई। बैठक में कई पदाधिकारियों ने यूनियन की सदस्यता से सामूहिक त्यागपत्र दिया और अपना नया संगठन बनाने का एलान किया।
बैठक के दौरान यूनियन की प्रांतीय कमेटी के सदस्य सुभाष गोदारा ने कहा कि गत दिनों उनकी यूनियन ने भाकियू एकता उगराहा के साथ मिलकर नहरी पानी की मांग को लेकर राजपुरा के पास में चक्का जाम किया था। इस बात को लेकर यूनियन के प्रांतीय पदाधिकारी खफा थे। सुभाष गोदारा ने बताया कि उनके इस प्रयास से यूनियन के प्रांतीय प्रधान हरमीत सिंह कादियां खुश नहीं थे। इसके चलते उन्हें सामूहिक रूप से अपने पदों से त्यागपत्र देना पड़ा।
सुभाष ने कहा कि वह किसान हितों की रक्षा के लिए किसी भी संगठन की मदद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वह गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करते हुए नई इकाई गठित करेंगे और हलके के किसानों बागवानों को उनकी फसलों संबंधी आने वाली समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे। भाकियू कादियां से इस्तीफा देने वालों में जिला संरक्षक बख्तौर सिंह, ब्लाक प्रधान मेजर सिंह, जिला सचिव बलकरण सिंह, ब्लाक उपप्रधान रामजी लाल, ब्लाक सचिव ओम प्रकाश, प्रांतीय कमेटी सदस्य सुभाष गोदारा, सुनील जांगू राजपुरा, राजिन्द्र कुलार, दीपक भागसर, राजिन्द्र मुरादवाला, महावीर ढाबा कोकरिया, मक्खन बहाववाला, सुखमंदर सिंह राजपुरा, निशान सिंह दोदेवाला आदि शामिल हैं।