{"_id":"5b915f11867a557ff265d57c","slug":"153625369920-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जे के कारण नौजवान किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जे के कारण नौजवान किसान ने की खुदकुशी
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक
10 लाख के कर्ज से परेशान युवा किसान ने की खुदकुशी
मानसा। मानसा शहर के किसान कुलदीप सिंह पुत्र राज सिंह उम्र 19 साल वासी मानसा ने बुधवार को शाम कर्ज से परेशान होकर सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली। पंजाब किसान यूनियन के सीनियर उपाध्यक्ष गोरा सिंह भैणीवाघा ने बताया कि किसान के सिर पर 10 लाख रुपये का कर्ज था। जिसमें से 6 लाख एचडीएफसी बैंक व 4 लाख रुपये का अन्य कर्ज शामिल है। मृतक किसान दो भाई थे, दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी। कुलदीप सिंह बड़ा था जो अपनी 7 एकड़ जमीन के साथ कुछ अन्य जमीन ठेके पर लेकर करीब 15 एकड़ में खेती करता था। लेकिन हर बार खेती से घाटा होता रहा और कर्ज बढ़ता चला गया। पिछले कई दिनों से वह परेशान चल रहा था और आखिर किसान ने खुदकुशी कर ली। मृतक किसान के परिवार में अब बूढ़े माता-पिता व छोटा भाई है। जत्थेबंदी के नेताओं करनैल सिंह मानसा, राजिंद्र सिंह मानशाहिया, उग्गर सिंह मानसा ने सरकार से मांग की कि मृतक किसान का सारा कर्जा माफ किया जाए और परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने मांग की है कि मृतक परिवार को तुरंत मुआवजा दिया जाए।
फोटो : 06 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : कुलदीप सिंह की फाइल फोटो।