फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भारतीय मजदूर संघ ने प्रधान मंत्री को भेजा मांग पत्र

भारतीय मजदूर संघ ने प्रधान मंत्री को भेजा मांग पत्र

Thu, 06 Sep 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ ने प्रधान मंत्री को भेजा मांग पत्र
ठेका श्रमिकों को भी रेगुलर करने की उठाई मांग
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री को भेजा मांग पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। कर्मचारी संगठन भारतीय मजदूर संघ ने कर्मचारियों के हितो को ध्यान में रखते हुए 9 विभिन्न मांगों का एक मांग पत्र एसडीएम नंगल के माध्यम से देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भेज कर इन मांगों को पहल के आधार पर पूरा करने का आह्वान किया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पस्सीवाल ने कहा कि संघ द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों में केंद्रीय ठेका श्रम सलाहकार मंडल की तत्काल बैठक बुलाकर ठेका श्रम के व्यापक शोषण को रोकने के लिए कदम ठोस कदम उठाने, राज्य ठेका श्रम सलाहकार मंडल के गठन के कानूनी का पालन सुनिश्चित करने, अधिनियम के प्रावधान के उल्लंघन पर ठेका श्रमिक को नियमित करने का प्रावधान किया जाए और प्रमुख नियोक्ता को अधिक उत्तरदायित्व माना जाए। ठेका श्रमिकों की बढ़ती तादाद को देखते हुए इसकी भर्ती हेतु अधिनियम में संशोधन किया जाए,समान काम का समान वेतन के प्रावधान को केन्द्रीय नियमों के स्थान पर अधिनियम में शामिल किया जाए तथा इसकी पालना को अनिवार्य किया जाए , समस्त उद्योगों के अल्प कालीन नियोजनों में कम से कम तुरन्त न्यूनतम मजदूरी का प्रावधान लागू किया जाए, ठेका श्रमिकों को बोनस, कर्मचारी भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, पेंशन, ग्रेच्युटी इत्यादि लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पस्सीवाल, जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला सचिव रोहित कौशल, बीबीएमबी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तिलक राज बाली, संजीव शर्मा, हरी ओम,भारत शर्मा, हरी किशन, दवेंद्र बिष्ट, विकास मंडोल, दिनेश गोल्डी, मोहित कुमार, जसविंद्र राणा, राम कुमार, गोपाल कृष्ण, जसपाल, करनैल सिंह, रमेश कुमार, सुरेंद्र भाटिया, दिनेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed