फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बैल से टकराकर युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बैल से टकराकर युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बैल से टकराकर युवक की मौत, एक गंभीर घायल
बैल से टकराकर युवक की मौत, एक गंभीर घायल
विज्ञापन

अबोहर। रात्रि कंधवाला रोड पर देसी बैल से टकराकर मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए श्रीगंगानगर ले जाया गया। घटना में बैल की भी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ढाणी विशेषरनाथ निवासी करीब 22 वर्षीय पंकज पुत्र छोटे लाल अपने साथी दीपू के साथ वीरवार रात बाइक पर शहर से घर की ओर जा रहे थे कि जब वे कंधवाला रोड स्थित नहर के निकट उनका मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े देसी बैल से जा टकराया। जिससे बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंकज व दीपू बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया, जिस पर परिजन उन्हें श्रीगंगानगर ले गए। जहां से शुक्रवार सुबह पंकज को बीकानेर रैफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं वहीं दीपू की हालत में सुधार बताया जा रहा है। मृतक पंकज दो माह से मजदूरी करने के लिए हैदराबाद गया था और वीरवार सुबह ही वापस अपने घर लौटा था। जबकि रात के समय यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed