{"_id":"5b5b4e3f4f1c1b466d8b739d","slug":"15327104582-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा विक्रेताओं का पांच दिवसीय विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा विक्रेताओं का पांच दिवसीय विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन में प्रवेश
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा विक्रेताओं का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी
वीरवार रात दवा विक्रेताओं ने निकाला कैंडल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। कैमिस्ट एसोसिएशन द्वारा प्रदेश सरकार की कथित दवाई विक्रेता विरोधी नीतियों के खिलाफ 30 जुलाई को किए जाने वाले पंजाब बंद से पहले शुरू पांच दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन वीरवार को देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। शुक्रवार दोपहर 11 बजे तक दुकानें बंद रखकर सरकारी नीतियों के खिलाफ रोष जताया गया।
जिला कैमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुदर्शन चौधरी के नेतृत्व में वीरवार देर शाम उपमंडल नंगल और उपमंडल श्री आनंदपुर साहिब के समस्य दवा विक्रेता नंगल में जमा हुए। इसके बाद स्थानीय मेन मार्केट से कैंडल मार्च निकाला गया जो महावीर मार्केट, अड्डा मार्केट होते हुए राजीव गांधी चौक में जाकर संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि दवा विक्रेता अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं लेकिन बावजूद इसके उन पर विभिन्न तरह के काले कानून थोपने का प्रयास किया जा रहा है। नशे के कारोबार से वह भी परेशान हैं और अगर कोई दवा विक्रेता नशे का कारोबार करते पकड़ा जाता है तो हम कभी उसका समर्थन नहीं करते। शनिवार को यह प्रदर्शन 11 बजे तक दुकानें बंद कर श्री आनंदपुर साहिब में किया जाएगा। इसमें नंगल से लेकर कीरतपुर साहिब के सभी दवा विक्रेता शामिल होंगे। इस मौके पर विनय रावल, राजविंदर कलसी, रमन कुमार, सीपी नरूला, कर्ण चौधरी राजेश कुमार, गुरनाम राणा, जगदीश, जीत राम शर्मा और विनोद कुमार भी उपस्थित थे।