{"_id":"5b58b5d64f1c1bc6508b6df7","slug":"153254036920-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा बिगाडे दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा बिगाडे दशा
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के खिलाफ सरकारी अधिकारी उतर सड़कों पर
जागरूकता रैली निकालकर दिया संदेश, सेशन जज ने झंडी दिखाकर किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। नशे के विरोध में सरकारी अधिकारी व कर्मचारी बुधवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने नशे के खिलाफ विशाल जागरूकता रैली निकाली। रैली को जिला एंड सेशन जज रामेश कुमारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मंगलवार को जिला कोर्ट कांप्लेक्स से निकाली गई रैली कचेहरी चौक, केसी रोड से शहीद भगत सिंह पार्क में पहुंची। शहीद भगत सिंह पार्क में जूडिशियल से जिला एंड सेशन जज रमेश कुमारी, एडिशनल जिला एंड सेशन जज अरुण गुप्ता, जिला जज फैमिली कोर्ट अजैब सिंह, सिविल जज जरनैल सिंह, चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट गुरप्रताप सिंह, सीजेएम कम सेकेटरी पीएस कालेका, एडिशनल सिविल जज गुरबीर सिंह, राजिंदर सिंह, कुलविंदर कौर, जिला प्रशासन से एडीसी रूही दुग, एसडीएम संदीप कुमार, पुलिस प्रशासन से एसपी शरणजीत सिंह, एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क, डीएसपी राजेश कुमार छिब्बर, सिविल सर्जन डॉक्टर जुगल किशोर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला एंड सेशन जज रमेश कुमारी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे नशे व इससे मौत का शिकार हो रहे लोगों को नशों के विरोध जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई है। एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि उनके द्वारा नशा छोड़ने वाले व्यक्ति की पूरी सहायता की जाएगी। इस अवसर पर एडिशनल स्टैंडिंग काउंसिल यूनियन ऑफ इंडिया के एडवोकेट दीपक जिंदल, सूर्यवंशी खत्री सभा के अध्यक्ष सुखविंदर भंडारी, सीनियर सिटीजन वेल्फेयर सोसायटी से वकील चंद गोयल, राज कुमार ऋषि ध्यान योग केंद्र से कैलाश चंद, नगर कौंसिल के ईओ परविंदर सिंह भट्टी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।