फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अब हनुमानगढ़ तक चलेगी फिरोजपुर-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस

अब हनुमानगढ़ तक चलेगी फिरोजपुर-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस

Wed, 25 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अब हनुमानगढ़ तक चलेगी फिरोजपुर-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस
अब हनुमानगढ़ तक चलेगी फिरोजपुर-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस
विज्ञापन

15 अगस्त से मिल सकती है हरी झंडी, भविष्य में चंडीगढ़ तक चलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। फिरोजपुर से श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी को हनुमानगढ़ तक चलाने की मंजूरी मिल गई है। यह गाड़ी अगले माह 15 अगस्त से हनुमानगढ़ तक चलने की संभावना है। रेलवे के इस ऐलान का उत्तर रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वागत करते हुए अधिकारियों का धन्यवाद किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव हनुमानदास गोयल ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से पिछले काफी समय से गाड़ी संख्या 14601-14602 फिरोजपुर-श्रीगंगानगर को हनुमानगढ़ तक बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। संघ की ओर से इस बारे में रेलवे बोर्ड के लिखे अपने पत्रों में कहा गया था कि गाड़ी संख्या 14601 फिरोजपुर से चलकर फाजिल्का और अबोहर होते हुए करीब 9 बजे श्रीगंगानगर पहुंच जाती है। जो लगातार 3 घंटे वहीं खड़ी रहकर करीब 12 बजे वहां से वापिस फिरोजपुर के लिए रवाना होती है। ऐसे में इस गाड़ी को हनुमानगढ़ तक बढ़ाया जाए। जिससे फिरोजपुर, फाजिल्का और अबोहर आदि शहरों व आसपास के गांवों के यात्रियों को हनुमानगढ़ जाने की सुविधा मुहैया होगी। गोयल ने बताया कि एसोसिएशन के प्रयास रंग लाए और रेलवे बोर्ड ने इस गाड़ी को हनुमानगढ़ तक चलाने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रकाशित होने वाली रेलवे की नई समय सारणी के अनुसार इसके प्रस्थान और आगमन का समय निर्धारित किया जा सकता है और 15 अगस्त से इस गाड़ी को श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ तक बढ़ाने जाने की भी पूरी संभावना है। गोयल ने बताया कि भविष्य में इस गाड़ी को फिरोजपुर से आगे चंडीगढ़ तक चलाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed