{"_id":"5b58aea34f1c1b6f668b5619","slug":"153253852620-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईकिल तथा ब्रेजा गाड़ी की टक्कर में एक की मौत,एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईकिल तथा ब्रेजा गाड़ी की टक्कर में एक की मौत,एक गंभीर घायल
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर होली फैमिली स्कूल रोपड़ के पास मंगलवार करीब 11.30 बजे साइकिल और ब्रेजा गाड़ी की टक्कर से दो साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से एक की पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। दूसरा पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। साइकिल सवारों की पहचान बांकू पुत्र अमरदास और बहादुर पुत्र पप्पू दोनों वासी सदाव्रत रोपड़ के रूप में हुई है।
थाना सिटी के एएसआई ने बताया कि बांकू और बहादुर मजदूरी का काम करते थे। वह मंगलवार रात 11.30 बजे साइकिल से खवासपुरा से अपने घर की ओर आ रहे थे। जब वह होली फैमिली स्कूल के पास पहुंचे तो उन्हें पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रिजा गाड़ी ने टक्कर मार दी। गाड़ी आगे जा रहे टिप्पर से साथ टकराकर रुक गई। हादसे में साइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गए। ब्रेजा चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को बांकू के भाई गलाबू जो उनके साइकिल के पीछे आ रहा था ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने दोनो की हालात को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बांकू की पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने ब्रेजा कार को कब्जे में ले लिया। बांकू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।