फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विधायक संदोआ के साथ हुये झगड़े के दो आरोपियों को मिली जमानत

विधायक संदोआ के साथ हुये झगड़े के दो आरोपियों को मिली जमानत

Wed, 11 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
विधायक संदोआ के साथ हुये झगड़े के दो आरोपियों को मिली जमानत
विधायक संदोआ के साथ हुए झगड़े के दो आरोपियों को जमानत
विज्ञापन

मोहन सिंह और दविंदर सिंह को सेशन कोर्ट ने दी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ से साथ माइनिंग खड्ड में हुए झगड़े के दो आरोपियों को जिला अदालत ने जमानत दे दी है।
बचाव पक्ष के वकील हरमोहन सिंह पाल ने विधायक संदोआ के साथ हुए झगड़े के मामले में नामजद दविंदर सिंह और मोहन सिंह की जमानत याचिका जिला एवं सेशन जज बलबीर सिंह संधू की अदालत में दायर की थी। जिला एवं सेशन जज ने बहस के बाद दोनों की जमानत याचिका मंजूर करते हुए इन्हें जमानत दे दी है। अदालत की ओर से जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान झगड़े की बनी विडियो भी देखी गई। गौरतलब है कि 21 जून को विधायक अमरजीत सिंह संदोआ मीडिया को साथ लेकर गांव बेईहारा की खड्ड में गए थे। वहां पर हो रही माइनिंग को उन्होंने अवैध बताया था। मौके पर विधायक का कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। झगड़े में अजविंदर सिंह की ओर से विधायक अमरजीत सिंह संदोआ और विधायक के सुरक्षा कर्मी ने अजविंदर सिंह की पगड़ी उतार दी थी। पुलिस ने इस संबंध में अजविंदर सिंह और बचित्र सिंह को मुख्य आरोपी बताते हुए कुल पांच लोगों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इरादा-ए-कत्ल, धार्मिक चिह्न की बेअदबी करने समेत अन्य धाराआें के तहत मामला दर्ज किया था। उधर अजविंदर सिंह के परिवार ने भी विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर क्रास मामला दर्ज करने के लिए जिला पुलिस के पास शिकायत दी है। अजविंदर के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई को एक तरफा बताया है। मामले में इरादा-ए-कत्ल और धार्मिक चिह्न की बेअदबी करने की लगाई गई धाराओं को रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed