फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू

Wed, 30 May 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू
वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। बैंक कर्मचारियों द्वारा की जा रही वेतन बढ़ोत्तरी की मांग और सरकार की ओर से मात्र दो प्रतिशत वेतन बढ़ाने के खिलाफ बुधवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी बैंकों ने हड़ताल कर रोष रैली निकाली। इसमें सभी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन करते हुए रोषित कर्मचारियों नवनीत कुमार, राजेश कालड़ा, थरेश कुमार व राकेश गुंबर ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पिछले साल से बैंक कर्मचारियों द्वारा वेतन बढ़ोत्तरी की मांग की जा रही है। सरकार की ओर से लगातार टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। इसके चलते सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी बैंक कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से नवंबर 2017 से उनके वेतन बढ़ोतरी के फैसले को बिना वजह टाला जा रहा है। इतना ही नहीं 5 मई को इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में सरकार ने केवल 2 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी की पेशकश की है जो कर्मचारियों के साथ सीधे तौर पर मजाक है। इसे कर्मचारी किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीएनबी मेन ब्रांच से लेकर भगत सिंह चौक तक विशाल रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन में स्टेट बैंक आफ इंडिया से नवनीत, राजेश कालड़ा व कुलदीप कुमार, पीएनबी से थरेश कुमार, राकेश गुम्बर, दीप चावला व अमरजीत सिंह, सेंट्रल बैंक से मदन लाल छाबड़ा, राहुल बत्तरा, अमित मक्कड़, पंजाब एंड सिंध बैंक से सुमित सहगल, सुरेन्द्र कुमार, ओबीसी से प्रदीप बुलंदी, कैनरा बैंक से नितिन गुप्ता व केवल सिंह, बैंक ऑफ इंडिया से मयूर गुप्ता व सुनील, यूको बैंक से राज गुप्ता और इलाहाबाद बैंक से मुकेश मल्होत्रा के अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गोदारा उपस्थित थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नवनीत व राजेश कालड़ा ने बताया कि 31 मई को बाजार नं. 4 स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के समक्ष सुबह 10 बजे शांतिपूर्वक धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed