फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रोष प्रदर्शन करते बैंक कर्मी की ह्रदय गति रूकने से मृत्यु

रोष प्रदर्शन करते बैंक कर्मी की ह्रदय गति रूकने से मृत्यु

Wed, 30 May 2018 09:48 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
रोष प्रदर्शन करते बैंक कर्मी की ह्रदय गति रूकने से मृत्यु
प्रदर्शन करते बैंककर्मी की हृदय गति रुकने से मौत
विज्ञापन

फाजिल्का। युनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर फाजिल्का में भी बुधवार को बैंक बंद रहे। रोष प्रदर्शन के दौरान एक बैंक कर्मचारी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सुबह करीब दस बजे बैंक कर्मचारी स्टटेट बैंक इंडिया के बाहर एकत्रित हुए। यहां से बैंक कर्मी रोष प्रदर्शन करते निकले। रोष प्रदर्शन 100 मीटर की दूरी एचडीएफसी बैंक के निकट ही पहुंचा था कि पीएनबी कर्मचारी प्रदीप धूड़िया को अचानक सीने में दर्द होने लगा। साथी कर्मचारी उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही बैंक कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कर्मचारियों ने घंटाघर पहुंचकर रोष प्रदर्शन को स्थगित कर दिया व दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत साथी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब पांच साल से हृदय रोग से पीड़ित थे और एक बार उनकी बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed