फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ट्रक ऑपरेटरों की ओर से मंडियों में से गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग न करने का फैसला

ट्रक ऑपरेटरों की ओर से मंडियों में से गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग न करने का फैसला

Wed, 21 Mar 2018 09:31 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटरों की ओर से मंडियों में से गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग न करने का फैसला
ट्रक ऑपरेटर नहीं करेंगे गेहूं की ढुलाई
विज्ञापन

मोगा। गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में मोगा, कोट ईसेखां, बधनी कलां, निहाल सिंह वाला, धर्मकोट व अजीतवाल ट्रक यूनियन आपरेटर पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में सरकार की ओर से नई नीति के तहत मंडियों में से गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग के पहले से कम रेट तय करने के विरोध में मंडियों में से गेहूं उठाने का बायकाट करने का फैसला किया गया। ट्रक यूनियनों के प्रधान हरनेक सिंह रामूवाला, जसवंत सिंह पप्पी, सुरजीत सिंह मीता रणिया, रविंदर सिंह राजू लंढेके, हरनेक सिंह बराड़, लखवीर सिंह लक्खा, राज कुमार मुखीजा ने बताया कि सरकार ने मंडियों में से गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए 8 किलोमीटर तक 1880 रुपये रेट तय किया है, जबकि पहले 2800 रुपये था। उन्होंने कहा कि डीजल का भाव 45 से 65 रुपये हो गया है। अन्य खर्च भी ट्रक ऑपरेटरों की कमर तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed