{"_id":"5aae9af44f1c1ba9758b62bf","slug":"15213926214-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला सब्जी मंडी का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला सब्जी मंडी का
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केट कमेटी के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी
रैंप गिराने के विरोध में सब्जी मंडी एसोसिएशन ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
सब्जी मंडी में बने रैंप को मार्केट कमेटी द्वारा गिराने के विरोध में सब्जी मंडी एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया व एसोसिएशन ने 8 दिन से मार्केट फीस नही भरी। एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप सिंगला व व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बांसल नाणा ने कहा कि एक जून 1996 से सब्जी मंडी बनी है व तभी से यह रैंप बने हैं। इसके गिरने से सब्जी मंडी में आने वाले ट्रकों व अन्य वाहनों में आने वाले फ्रूट व सब्जी को मजदूरों द्वारा उतारने में काफी परेशानी आती है। प्रधान प्रदीप सिंगला व व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बांसल नाणा ने कहा कि रैंप गिराने से गुस्साए सब्जी मंडी एसोसिएशन ने 8 दिन से मार्केट फीस नही भरी है व जब तक रैंप नहीं बनाया जाता तब तक वह फीस नहीं भरेंगे। गौर हो कि प्रतिदिन एसोसिएशन 80 हजार रुपये मार्केट फीस भरती है। एसडीएम बरनाला संदीप कुमार ने कहा कि वह सोमवार सुबह 11 बजे सब्जी मंडी में मौका देखेंगे। इसके बाद ही कुछ कह सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि रैंप गिराने से पहले मौका क्यों नही देखा गया तो एसडीएम बरनाला संदीप कुमार ने फोन काट दिया। इस बारे में एसोसिएशन के चेयरमैन चौधरी रामेश्वर लाल रामू, महासचिव एडवोकेट नाभ चंद जिंदल, उप प्रधान हरभजन कुक्कु, कैशियर रवि कुमार, नरेश कुमार बांका, पोखर मल, गुरमेल सिंह गुगड़ी, गौरव कुमार, लक्की सिंगला, बुध राम, रेहड़ी यूनियन के प्रधान बलकार सिंह, महासचिव मजीद खान, कैशियर दर्शन सिंह, चेयरमैन दसौंदा मल, रमेश शाक्या के अलावा अन्य उपस्थित थे।