फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   समाज सेवी की मौत

समाज सेवी की मौत

Sun, 18 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
समाज सेवी की मौत
चारों बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा
विज्ञापन

गांव कुरड़ के सेवानिवृत्त लेक्चरर और समाज सेवी मास्टर रणजीत सिंह का निधन
बरनाला।
गांव कुरड़ के सेवानिवृत्त लेक्चरर और समाज सेवी मास्टर रणजीत सिंह के देहांत होने पर उनकी चार बेटियों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। समाज सेवी मास्टर रणजीत सिंह की अर्थी को उनकी चार बटियो हरबंत कौर, राजवंत कौर, गुरप्रीत कौर और जसप्रीत कौर ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और चिता को अग्नि भी उनकी बेटियों ने ही दी। अंतिम यात्रा में पहुंचे पशु पालन विभाग बरनाला के डिप्टी डायरेक्टर दर्शन सिंह, मास्टर सतीश कुमार, प्रिंसिपल बलजीत सिंह और मा. रविंद्र सिंह ने बताया कि मास्टर रणजीत सिंह गांव के पहले पोस्ट ग्रेजुएट थे। वह जहां अपने तरीके से बेटी बचाओ का संदेश देते रहते थे। वह हमेशा अपनी बेटियों को बेटों की तरह ही मानते थे और उनकी परवरिश भी उन्होंने बेटों से बढ़कर की। उन्होंने अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाई। वह समाज सेवा में भी हमेशा आगे रहते थे। उनकी मौत पर गांव के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed