{"_id":"5aae931c4f1c1bbf758b60d8","slug":"152139061216-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद जाखड़ का पैतृक निवास घेरने गई आंगनबाडी वर्कर नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद जाखड़ का पैतृक निवास घेरने गई आंगनबाडी वर्कर नजरबंद
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखड़ का घर घेरने जा रही आंगनबाड़ी वर्कर नजरबंद
पुलिस ने गांव के खेल स्टेडियम से बाहर नहीं निकलने दिया
स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
सरकार के खिलाफ किए जा रहे रोष प्रदर्शन के तहत रविवार को कई जिलों से हजारों आंगनबाड़ी वर्कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुनील जाखड़ के पैतृक गांव पंचकोसी में उनके निवास का घेराव करने पहुंचीं। बड़ी संख्या में तैनात महिला पुलिस बल ने उन्हें सांसद निवास से कुछ दूर स्थित नेहरू स्टेडियम में नजरबंद कर लिया। इस पर आंगनबाड़ी वर्करों ने स्टेडियम में ही रोष व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। दोपहर करीब 2 बजे स्टेडियम में तहसीलदार जैत कुमार, फाजिल्का के एसपीएच विनोद कुमार के पहुंचे यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान संदीप जाखड़ को उन्होंने ज्ञापन सौंपा।
ऑल पंजाब आंगनबाडी कर्मचारी यूनियन की राष्ट्रीय प्रधान हरगोबिंद कौर ने कहा कि लंबे समय से मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रही करीब 54000 आंगनबाड़ी वर्करों ने कांग्रेसी नेताओं के घरों पर हल्ला बोलना शुरू कर दिया है। इसके तहत रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड के पैतृक गांव पंचकोसी में आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को काली चुन्नियों व काली झंडियां लेकर उनके निवास पर घेराव करना था। सरकार के इशारे पर पुलिस ने उन्हें बीच में ही घेर लिया।
उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर पिछले कई माह से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रही हैं। सरकार उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। घर घर नौकरी देने का वादा करने वाले मुख्यमंत्री रोजगार छीन रहे ंहै।
विज्ञापन
वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को हरियाणा राज्य की तर्ज पर मान भत्ता दिया जाए और आंगनबाड़ी सेंटरों से छीने गए बच्चे वापस दिए जाएं। आंगनबाड़ी सेंटरों का बकाया देने के साथ-साथ बच्चों का राशन भेजा जाए। इन सभी मांगों संबंधी एक ज्ञापन यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान संदीप जाखड़ को सौंपा। जिाखड़ ने उनकी मांगें शीघ्र सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर छिंदरपाल कौर थादेंवाला, बलवीर कौर मानसा, रेशमा रानी फाजिल्का, कुलजीत कौर गुरू हरसहाय, दलजीत कौर बरनाला, जसवंत कौर भीखी, छिंदरपाल कौर जलालाबाद, प्रकाश कौर ममदोट, इंद्रजीत कौर खुईयां सरवर, रविन्द्र कौर मौड़, अंजू बिश्रोई, शीला देवी फाजिल्का, सतवंत कौर तलवंडी साबो, गुरवंत कौर अबोहर, राज कौर घल्लखुर्द, अमृतपाल कौर बल्लूआना, गुरमीत कौर जैतो, खुशपाल कौर फरीदकोट, ज्ञान कौर दूहेवाला, कुलदीप कौर पंजाबा, किरणजीत कौर मोगा मौजूद थीं।