फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी शहर की सफाई व्यवस्था

कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी शहर की सफाई व्यवस्था

Sun, 18 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी शहर की सफाई व्यवस्था
मुलाजिमों की हड़ताल, गंदगी से शहर बेहाल
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने पर नगर परिषद के सफाई सेवक बेमियादी हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
नगर परिषद के सफाई सेवकों ने वेतन न मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को छठे दिन जारी रही। कर्मचारियों के काम नहीं करने पर शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु करवाने की मांग की है।

तीन महीनों का वेतन न मिलने के कारण नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे सरकुलर रोड, रानी झांसी मार्केट, गौशाला रोड, बाजार नंबर 9, बाजार नंबर 4 समेत पूरे शहर जगह-जगह कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। पुरानी फाजिल्का रोड पर बनाए गए अस्थाई डिपो से कूड़ा करकट नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते कचरा सड़क पर फैलना शुरू हो गया है। सड़क तक कचरा फैलने से वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज प्रणाली जाम हो गई हैं। इससे गलियों में गंदा पानी भर गया है। शहर के जागरूक लोगों ने एसडीएम पूनम सिंह से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस बारे में एसडीएम पूनम सिंह ने कहा कि शहरवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द हड़ताल खत्म कराकर सफाई व्यवस्था सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed