फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डिप् ी कमिश्नर कार्यालय के समक्ष दूध फैलाकर किया रोष प्रदर्शन

डिप् ी कमिश्नर कार्यालय के समक्ष दूध फैलाकर किया रोष प्रदर्शन

Wed, 24 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
डिप् ी कमिश्नर कार्यालय के समक्ष दूध फैलाकर किया रोष प्रदर्शन
डीसी दफ्तर पर दूध फेंक किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सहायक कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर सुनी समस्या, लिया ज्ञापन
फाजिल्का।
दूध उत्पादकों ने भाव में भेदभाव के चलते डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के गेट के सामने दूध फैलाकर रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद सहायक कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर दूध उत्पादकों की समस्या सुनी और माहौल शांत किया।
इस बदूध के भाव में भेदभाव और लगातार घटाए जा रहे भावों के खिलाफ जिले के सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों ने बुधवार को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समक्ष धरना दिया। दुग्ध उत्पादन यूनियन के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश व संरक्षक बलराम केसवानिया ने कहा कि वर्तमान में पूरे पंजाब में सबसे कम दूध का भाव फाजिल्का जिले के दुग्ध उत्पादकों को दिया जा रहा है। उन्हें फैट के प्रति प्वाइंट की दर से पांच रुपये 20 पैसे यानी 52 रुपये लिटर भाव दिया जा रहा है। एक सप्ताह पहले तक यह भाव 5.40 पैसे प्रति प्वाइंट था। दूसरी तरफ जालंधर और लुधियाना में आज भी 5.70 रुपये और मोहाली में छह रुपये प्वाइंट भाव दिया जा रहा है। ओमप्रकाश ने कहा कि जब भी वह मिल्कफेड व वेरका के अधिकारियों से दरों को लेकर किए जा रहे भेदभाव को लेकर आपत्ति जताते हैं तो उन्हें यह कहकर चुप करवा दिया जाता है कि तुम्हारे जिले में कोई बड़ा सरकारी मिल्क प्लांट नहीं है।
विज्ञापन

उनके दूध को लुधियाना, मोहाली व जालंधर के जिलों में ले जाए जाने का अतिरिक्त खर्च होने के चलते उन्हें कम भाव दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले के सैकड़ों किसानों ने भारी भरकम कर्ज लेकर नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की योजना के तहत डेयरी फार्म बनाए हैं। कम भाव से उलोन की किश्तें भरना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समक्ष सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दूध फेंका और हाईवे को जाम किया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद सहायक कमिश्नर अंडर ट्रेनिंग रणदीप सिंह हीर ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की समस्या सुनी और ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed