फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   इंदिरा कॉलोनी में मिला डेंगू

इंदिरा कॉलोनी में मिला डेंगू

Wed, 25 Jul 2018 01:45 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी में मिला डेंगू
फोटो सहित
विज्ञापन


इंदिरा कालोनी मे मिला डेंगू का लारवा
मनीमाजरा। इंदिरा कालोनी के मकान नंबर 1731-32 मे डेंगू का लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर प्रेमपाल और राकेश की टीम कालोनी में घर-घर जाकर कूलर, गमले, ड्रम और खुले में पड़े टब व बर्तनों की जांच कर रही है। जांच के दौरान मंगलवार सुबह मलेरिया विंग को मकान नंबर 1731 और 32 में डेंगू का लारवा मिला। यहां खुले ड्रम में काफी दिनों से पानी भरा पड़ा था। अधिकारियों ने लोगों को समझाया और आगे से ऐसा न करने के लिए नोटिस भी दिया। कालोनी की समस्या-समाधान टीम ने एक हफ्ता पहले इंदिरा कालोनी में डेंगू मछरों के दवाई छिड़काव के लिए सूचित किया था। टीम के संरक्षक मनोज शुक्ला और मुकेश मिश्रा ने बताया कि लगभग एक हफ्ते से समस्या-समाधान टीम के सदस्यों ने भी लोगों को डेंगू और लारवा बनने से बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई घरों में लगे कूलर में पानी भरा पाया गया। पानी निकालकर दवाई का छिड़काव करवाया गया। स्थानीय निवासी चंद्रभट और राजेश जसवाल ने बताया जगह जगह मौजूद सड़कों पर खड्ढों में पानी भरे होने से भी डेंगू के लारवा पनप रहे हैं। उन्होंने रोड विंग से भी जल्द से जल्द सड़कों के खड्ढों को भरने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed