{"_id":"596e37674f1c1be71f8b482e","slug":"150039543715-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बरसात से जलथल हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बरसात से जलथल हुआ शहर
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बरसात से अबोहर तरबतर
अबोहर । मंगलवार बाद दोपहर करीब दो घंटे से भी ज्यादा समय तक हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। शहर के मुख्य बाजारों में पानी भरने से सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। इस बीच बाजारों में कारोबार ठंडा रहा। इस बीच निचले क्षेत्रों में यातायात पूरी तरह से ठप रहा।
शहर की मुख्य सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा रहा। बाजार नं. 4 सरकारी ब्रांच स्कूल, तहसील परिसर, बीडीपीओ और वन विभाग कार्यालय बरसात के पानी से लवालब हो गए। वहीं जैन नगरी और ठाकर आबादी क्षेत्र के कई मकानों में पानी भर गया। कंधवाला रोड़ दुर्गा नगरी और राजीव नगर की गलियां बरसाती पानी से झील बन गईं। यहां के निवासी डॉ. मुकेश कुमार, राजू मिश्रा, सुनील कुमार तथा पिरथी भार्गव ने बताया कि अगर शीघ्र ही पानी निकासी का प्रबंध नहीं किया गया तो बरसात का पानी जमा होने से यहां मच्छरजनित बीमारियां फैल सकती हैं।
गौरतलब है कि शहर के दुर्गा नगरी और राजीव नगर क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व भारी बरसात के कारण आई बाढ़ से सैकड़ों लोग बेघर हो गए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने खुद क्षेत्र का दौरा कर शीघ्र ही यहां सीवर लाइन बिछाने के आदेश दिए थे, लेकिन पानी निकासी की समस्या आज भी ज्यों की त्यों बनी हुई है।