फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जिले में मुख्य कृषि अधिकारी तैनात करने की मांग

जिले में मुख्य कृषि अधिकारी तैनात करने की मांग

Tue, 18 Jul 2017 09:42 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
जिले में मुख्य कृषि अधिकारी तैनात करने की मांग
जिले में मुख्य कृषि अधिकारी तैनात करने की मांग
विज्ञापन

एसोसिएशन ने पंजाब सरकार के नाम डीसी को सौंपा मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
फाजिल्का में स्थायी तौर पर जिला कृषि अधिकारी नियुक्त करने की मांग पर दि अबोहर पेस्टीसाइड एंड फर्टिलाइजर डीलर एसोसिएशन ने मंगलवार को डीसी ईशा कालिया को पंजाब सरकार के नाम पर एक मांगपत्र सौंपा। इसमें फाजिल्का में स्थायी तौर पर मुख्य कृषि अधिकारी नियुक्त करने की मांग की गई।

इस दौरान अबोहर ऑल ट्रेडर्स व्यापार मंडल के प्रधान अश्विनी झूथरा, दि अबोहर पेस्टीसाइड एंड फर्टिलाइजर डीलर एसोसिएशन अबोहर के प्र्रधान सुरेश सतीजा और फाजिल्का के प्रधान विजय पेड़ीवाल समेत जगत पेड़ीवाल भी मौजूद थे। एसोसिएशन ने कहा है कि बीते कई सालों से जिला फाजिल्का में पक्के तौर पर मुख्य कृषि अधिकारी नियुक्त न होने से कृषि संबंधी सभी कार्य लंबित पड़े हैं। परिणामस्वरूप जिले के समस्त पेस्टीसाइड, फर्टिलाइजर व सीड विक्रेताओं के लायसेंसों का नवीनीकरण या उसमें संशोधन का कार्य पूरा न होने से उन्हें चेकिंग के दौरान अधिनियम की अवहेलना के शोकॉज नोटिस का सामना करना पड़ता है। इसलिए अति शीघ्र ही जिले में मुख्य कृषि अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed