{"_id":"593da4744f1c1b59108b45de","slug":"14972120421537-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएल डीएवी ने श्रीश्री क्रिकेट अकादमी को 37 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएल डीएवी ने श्रीश्री क्रिकेट अकादमी को 37 रनों से हराया
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। पीडीसीए सीएल डीएवी क्रिकेट अकादमी पंचकूला ने श्रीश्री क्रिकेट अकादमी पंचकूला को 37 रनों के अंतर से हराकर पहले मोहित बिश्नोई मेमोरियल अंडर 14 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट में 12 वर्षीय ऑलराउंडर पारस ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह टूर्नामेंट श्रीश्री क्रिकेट अकादमी पंचकूला की ओर से क्रिकेट ग्राउंड पंचकूला में आयोजित किया गया। पीडीसीए सीएल डीएवी क्रिकेट अकादमी पंचकूला के पारस को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। ऑलराउंडर पारस ने (62 गेंद में 57 रन बनाए। पीडीसीए सीएल डीएवी स्कूल क्रिकेट अकादमी पंचकूला की टीम के पारस ने 7 मैचों में कुल 315 रन बनाए। जिसमें तीन नाबाद पारियां खेली और टूर्नामेंट में 8 विकेट लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर/मैन ऑफ दी सीरीज ऑफ द टूर्नामेंट भी पारस को मिला। अकादमी के ही प्रथम सोढी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया। वहीं आर्यन दुग्गल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। श्रीश्री अकादमी के लक्ष्य रावत को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर, श्री क्रिकेट अकादमी के सिद्धार्थ गौड़ को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ फील्डर घोषित किया। अंतिम मैच में पीडीसीए सीएल डीएवी स्कूल क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में चार विकेट खोकर 137 रन बनाए। जिसमें पारस 57, प्रथम सोढी के 47 रन रहे। देवांग कौशिक ने 25 रन देकर 2, हार्दिक ने 21 रन देकर 2 विकेट झटके। जबकि श्रीश्री क्रिकेट अकादमी पंचकूला 100 रन पर 24.1 ओवर में ऑल आउट हो गई। सक्षम 49, देवांग कौशिक 21 रन बनाए। पारस ने 14 रन देकर 2, युवराज सिंह 18 रन देकर 2, अंकुश यादव ने 25 रन देकर 2 एवं प्रथम सोढी ने 17 रन देकर 1 विकेट ली।
विज्ञापन