{"_id":"5aa834d74f1c1bbc758b5679","slug":"141520973015-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर वोकेशन पर इस बार इंटरनेशनल, डोमेस्टिक फ्लाइट्स नहीं मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर वोकेशन पर इस बार इंटरनेशनल, डोमेस्टिक फ्लाइट्स नहीं मिलेगी
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल, डोमेस्टिक डेस्टिनेशन पर नहीं मिलेगी फ्लाइट्स
समर वोकेशन में शहर के यात्रियों को दिल्ली से लेनी होगी फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
समर वोकेशन मनाने वाले यात्रियों को चंडीगढ़ से इस बार फ्लाइट्स नहीं मिलेगी। इंटरनेशनल और डोमेस्टिक डेस्टिनेशन के लिए सफर करने वाले यात्रियों को दिल्ली या अन्य एयरपोर्ट से फ्लाइट्स की बुकिंग करवानी होगी। रनवे रिपेयर के चलते फ्लाइट और एयरफोर्स के जहाज 12 से 31 मई तक बंद रहेंगे।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मौजूदा समय में 32 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। 12 मई से दुबई, शारजाह, बैंकाक के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट बंद हो जाएगी। वहीं, डोमेस्टिक डेस्टिनेशन पुणे, मुंबई, जयपुर, दिल्ली, जम्मू, लेह, बंगलूरू की फ्लाइट बंद रहेगी। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि पहले चरण में रनवे रिपेयर का काम 12 से 26 फरवरी के बीच किया गया है। अब दूसरे चरण का काम 12 से 31 मई के बीच किया जाएगा। रनवे 10,400 फुट का बनाया जाएगा, इसलिए फ्लाइट्स बंद की जा रही है। रनवे रिपेयर के बाद बड़ा जहाज आसानी से आ जा सकेगा। इसकेे बाद लंदन, कनाडा, अमेरिका सहित अन्य डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट का संचालन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगा।
विमानन कंपनियों को नुकसान
चंडीगढ़ से इंडिगो, जेट एयरवेज, स्पाइस जेट, विस्तारा, गो एयर, एयर इंडिया एशिया की ओर से फ्लाइट का संचालन किया जाता है। अब इन सभी विमानन कंपनियों के टिकट लोग कैंसिल कराएंगे। टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि 12 से 31 मई तक फ्लाइट बंद होने के बाद विमानन कंपनियों को घाटा लगेगा। वहीं, इस बार चंडीगढ़ से फ्लाइट्स का सफर अभी लोग करने में कतरा रहे हैं। रनवे रिपेयर के कारण लोग अधिकतर टिकट दिल्ली का बुक करवा रहे हैं। वहीं, इन फ्लाइट्स के दाम भी बढ़ जाएंगे।