{"_id":"5a68ea2d4f1c1b6f268b6483","slug":"141516825133-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावरों के खिलाफ प्रदश्\n","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावरों के खिलाफ प्रदश्
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टावरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
मनीमाजरा। ओल्ड इंदिरा कालोनी में लोगों ने मोबाइल टावर को उतरवाने के लिए एक बार फिर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सुभाष नगर के प्रधान अमित शर्मा की अगुवाई में किया गया।
प्रदर्शन में तीनों कालोनियों के 200 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। अमित शर्मा के साथ राजीव गोडयाल, मनोज शुक्ल, राजकुमार सैनी, राम कुमार फौजी, जय भाई, अरविंद दुबे, चंदन सिंह निहाल, गणेश दत्त पांडे आदि शामिल हुए।
ज्ञान चंद दीवान और रवि पासवान ने कहा कि ओल्ड इंदिरा कालोनी में कई जगह मोबाइल टावर लगे हैं। इन टावरों पर जरूरत से ज्यादा ट्रांसपोडर ओर राडार लगे हैं। जबकि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार छतों पर एक एंटीना वाला टावर ही लगा सकते हैं। मुकेश मिश्रा और दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि उनके मोहल्ले में चार साल में सात मौत हो चुकी हैं। सात लोग दिल के मरीज हैं। बहुत से लोग हाई ब्लड प्रेशर के रोगी बन चुके हैं। सुभाष नगर के प्रधान अमित शर्मा और राजकुमार सैनी का कहना कि कुछ लोग थोड़े से रुपयों के लिए दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।