फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीसीपीसीआर ने रेयान और माउंट कार्मल स्कूल के प्रिंसिपल से की पूछताछ

सीसीपीसीआर ने रेयान और माउंट कार्मल स्कूल के प्रिंसिपल से की पूछताछ

Fri, 19 Apr 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सीसीपीसीआर ने रेयान और माउंट कार्मल स्कूल के प्रिंसिपल से की पूछताछ
चंडीगढ़। पैरेंट्स मीडिया से बात नहीं करें, इसे लेकर अंडरटेकिंग मांगने वाले स्कूलों के खिलाफ चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) ने जांच शुरू कर दी है। वीरवार को सेक्टर-47 स्थित माउंट कार्मल स्कूल और सेक्टर-49 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल से मलोया के स्नेहालय स्थित सीसीपीसीआर दफ्तर में पूछताछ की गई।
विज्ञापन

इसमें रेयान स्कूल ने पैरेंट्स से लिए अंडरटेकिंग को सही ठहराने की कोशिश की, लेकिन सीसीपीसीआर की ओर से समझाने के बाद रेयान ने अपनी गलती मानी और अंटरटेकिंग को वापस लेने की बात कही, जिसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल ने खुद लेटर लिख कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, माउंट कार्मल स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि उन्होंने पैरेंट्स से कोई अंडरटेकिंग नहीं लिया, जिस पर चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट नितिन गोयल ने स्कूल की डायरी का पेज नंबर-37 दिखाया, जिसमें अंडरटेकिंग मांगी गई थी। इन स्कूलों के खिलाफ शिकायत देने वाले नितिन गोयल ने कहा कि पहले स्कूल के खिलाफ सिर्फ गैरकानूनी अंडरटेकिंग की शिकायत की गई थी, लेकिन माउंट कार्मल स्कूल सरेआम झूठ बोलने पर उतर आया है। ऐसे में यह मामला और भी गंभीर हो गया है। स्कूल ने झूठ बोलकर आयोग को गुमराह किया है, जो गंभीर अपराध है, इसलिए माउंट कार्मल स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
माउंट कार्मल स्कूल और रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने बच्चों को दी डायरी में एक पेज पर अपने-अपने पैरेंट्स के साइन कराने को कहा गया है। वह पेज एक अंडरटेकिंग है, जिसमें अभिभावकों से लिखवाया जा रहा है कि यदि स्कूल में बच्चे से संबंधित या शिक्षकों से संबंधित कोई विवाद होता है या परिणाम जारी करते हैं तो उसका हल आपस में बैठकर करेंगे। किसी तीसरे पक्ष को अभिभावक बीच में नहीं लाएंगे। खासतौर पर पैरेंट्स को हिदायत दी गई थी कि वह मीडिया में से किसी से बात नहीं करेंगे, नहीं तो स्कूल से बच्चे का नाम भी काटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed