{"_id":"5c632a91bdec224b575052cf","slug":"131550002833-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम लोगों से मांगे गये सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम लोगों से मांगे गये सुझाव
विज्ञापन
चंडीगढ़ और उत्तराखंड के बीच फिर बढ़ेगी बसों की कनेक्टिविटी
एमओयू साइन, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने मांगीं आपत्तियां और सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ और उत्तराखंड के बीच फिर से बसों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन और उत्तराखंड सरकार के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। इसके तहत ही ट्रांसपोर्ट एग्रीमेंट का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव पर प्रशासन ने 30 दिन तक लोगों से सुझाव व आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद इसकी फाइनल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उत्तराखंड और चंडीगढ़ के बीच करार होने के बाद दोनों जगहों की बसें चलेंगी।
प्रशासन द्वारा साइन किए गए एमओयू के मुताबिक चंडीगढ़ को उत्तराखंड के 32 रूटों पर बस चलाने का परमिट मिलेगा। जबकि 25 राउंड ट्रिप में बसें चलेंगी। कुछ बसें सिंगल ट्रिप में भी चलेंगी। वहीं उत्तराखंड से चंडीगढ़ के 94 परमिट होंगे जिसमें से 60 राउंड ट्रिप होंगी। उत्तराखंड के सभी प्रमुख शहरों से इन बसों की कनेक्टिविटी होगी। इसके तहत कोई भी अपने सुझाव और आपत्ति यूटी सेक्रेटेरिएट स्थित एडिशनल सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट आफिस में जमा करा सकते हैं। विभागीय ईमेल के जरिए भी सुझाव भेजा जा सकता है। इसके अलावा एडिशनल सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट चंडीगढ़ प्रशासन, कमरा नंबर 327, तीसरी मंजिल यूटी सचिवालय सेक्टर 9 चंडीगढ़ के पते पर भी अपने सुझाव भेज सकते हैं।