फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीयू में पास होगा 577 करोड़ का बजट

पीयू में पास होगा 577 करोड़ का बजट

Tue, 13 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
पीयू में पास होगा 577 करोड़ का बजट
पीयू में आज पास होगा 577 करोड़ का बजट
विज्ञापन


- पिछले साल के मुकाबले बजट में लगभग 30 करोड़ की होगी बढ़ोत्तरी
- कुछ शिक्षकों व कर्मचारियों का बढ़ाया जाएगा ग्रेड पे, चतुर्थ श्रेणी कर्मी हो सकते हैं स्थायी


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के संचालन के लिए आगामी सत्र का बजट मंगलवार को बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक में पारित होने जा रहा है। इस बार 577 करोड़ का बजट पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस बार बजट में पांच फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की गई है। पिछले साल के मुकाबले आगामी सत्र में लगभग 30 करोड़ रुपये अधिक खर्च होंगे।

बोर्ड ऑफ फाइनेंस की बैठक में वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, वित्त सचिव समेत कई सदस्य हिस्सा लेंगे। इस बैठक में पिछले साल पास हुए बजट का लेखा-जोखा रखा जाएगा। बची रकम के खर्च पर विचार-विमर्श होगा। आगामी सत्र 2019-20 में खर्च होने वाली रकम का खाका रखा जाएगा। साथ ही कुछ शिक्षकों व कर्मचारियों के ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी की जाएगी। मेडिकल ऑफिसर्स से लिए जा रहे काम, उन पर खर्च रकम आदि का भी ब्योरा यहां पेश होगा। नॉन टीचिंग स्टाफ के भी बकाये भुगतान पर चर्चा होगी। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी स्थायी किया जा सकता है। इन कर्मचारियों के स्थायी करने पर कितना बजट खर्च होगा, इस पर चर्चा होगी। सेक्टर- 14 स्थित विद्युत सब स्टेशन के विस्तार किए जाने को लेकर भी बातचीत होगी। लैबोरेट्री टेकभनीशियन आदि के ग्रेड पे बढ़ाने पर भी मुहर लगाई जा सकती है। यूथ फेस्टिवल पर खर्च होने वाली रकम, वार्डन आदि को दी जाने वाली सुविधाओं पर भी बैठक में विमर्श होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed