{"_id":"5b58d8474f1c1b54208b51a7","slug":"131532549191-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा को मिलेगा 24 घंटे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजरा को मिलेगा 24 घंटे पानी
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर से मनीमाजरा को मिलेगा 24 घंटे पानी
- शहर में दिसंबर तक साइकिल शेयरिंग का प्रोजेक्ट हो जाएगा शुरू
- बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में दोनों प्रोजेक्टों पर लगी मुहर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बुधवार को बैठक हुई। इसमें मनीमाजरा के लिए 24 घंटे पानी के पायलट प्रोजेक्ट और शहर में साइकिल शेयरिंग योजना को डीपीआर की मंजूरी मिल गई है। पानी के प्रोजेक्ट में करीब 60 करोड़ का खर्च आएगा। जल्द ही स्मार्ट सिटी की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर कॉल किए जाएंगे। विभाग की ओर से दिसंबर तक दोनों महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों के शुरू होने की बात कही जा रही है।
शहर के स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित बैठक में तय हुआ कि मनीमाजरा के 25 हजार वॉटर मीटर भी स्मार्ट होंगे। मीटर सीधे तौर पर स्काडा सिस्टम से जुड़ेंगे। अगर कोई पानी चोरी करेगा तो स्काडा (सुपर वाइजरी कंट्रोल डाटा एक्यूजेशन) कंट्रोल रूम में पता चल सकेगा। यहीं से चोरी करने वाले का कनेक्शन डिस्कनेक्ट किया जाएगा। यानी स्मार्ट मीटर लगने से पानी चोरी नहीं हो पाएगा। पानी की लाइन में फॉल्ट आने या लीकेज की जानकारी स्काडा कंट्रोल रूम में मिलेगी। वहां से एरिया एसडीओ और जेई के मोबाइल पर मैसेज जाएगा। इसके फौरन बाद लाइन दुरुस्त होगी। अभी तय नहीं है कि कंज्यूमर से कितना पैसा लिया जाएगा। यह भी चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से तय किया जाएगा।
ऐसे काम करेगा साइकिल शेयरिंग सिस्टम
शहर में साइकिल कल्चर को बढ़ावा देने केलिए साइकिल शेयरिंग सिस्टम को प्रमोट किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में शहर के 600 जगहों पर साइकिल स्टैंड बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि पूरे सिस्टम को सुरक्षित तरीके से संचालित करने के लिए इसे जीपीआरएस से जोड़ा जाएगा। इसके लिए शहर में 147 किलोमीटर का लंबा साइकिल ट्रैक तैयार किया गया है। ट्रैक को फ्रेंडली बनाने के लिए आम लोगों को जागरूक करने का फैसला किया गया है। इससे जहां शहर को हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी, वहीं स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम के संचालन में आसानी होगी। एमसी कमिश्नर केके यादव ने बताया कि दोनों प्रोजेेक्ट के डीपीआर हो गए हैं। दिसंबर तक दोनों प्रोजेक्ट शुरू हो जाएंगे।