फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक्ट्रेस

एक्ट्रेस

Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
एक्ट्रेस
निगेटिव या पाजिटिव, कैरेक्टर दमदार होना चाहिए: रेनी
विज्ञापन


अमर उजाला कार्यालय में अपने करियर की यादें साझा की रेनी ध्यानी ने

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कैरेक्टर चाहे निगेटिव हो या फिर पाजिटिव हो..दमदार होना चाहिए। यह कहना है एकदम बोल्ड टीवी एक्ट्रेस रेनी ध्यानी का। एमटीवी रोडीज और बिग बास से धमाल मचाने वाली रेनी अमर उजाला संवाद के लिए अमर उजाला कार्यालय चंडीगढ़ सेक्टर-9 में पहुंची थीं। रेनी ध्यानी वहीं हैं जिन्होंने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड इंट्री ली और एमटीवी में उनकी हाजिर जवाबी ने उनको स्टार बना दिया। अब वह जल्द ही जीटीवी के धारावाहिक ये तेरी गलियां में अपने पसंदीदा निगेटिव कैरेक्टर में दर्शकों को नए अंदाज से लुभाएंगी।
उन्होंने बताया कि जब उन्हें एकता कपूर ने लांच किया तो उस समय उनको निगेटिव कैरेक्टर का आफर आया था। उनको अच्छा लगा जबकि उनको चंद्रकांता में भी किरदार मिला। उन्होंने कहा कि वे अपने पसंदीदा कैरेक्टर उवर्शी ढोलकिया जैसा ही रोल करना चाहती थीं। पहली बार उनको उनके साथ काम करने का मौका भी मिल गया। उन्होंने बताया कि वह नई दिल्ली की हैं। बीबीए की पढ़ाई के बाद पीआर किया। कुछ समय तक टेक महेंद्रा में जॉब भी की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निगेटिव कैरेक्टर करते करते उनकी जिंदगी सुलझ गई है। घर जाकर उतना ही शांत बैठी रहती हैं, कोई सोचने की बात नहीं होती और नौ बजे के बाद उनकी अलग दुनिया होती है। उन्होंने बताया कि ये तेरी गलियां कोलकाता की बेहतरीन स्टोरी है। जिसमें कोलकाता के रेड लाइट एरिया सोनागाछी को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसान नहीं है एक्टिंग करना
गर्मी हो या सर्दी, शूट करना है तो करना है। दर्शकों को सब टीवी पर दिखाई देता है पर वास्तव में ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि कोलकाता में शूटिंग के समय हावड़ा ब्रिज के नीचे शूटिंग थी और वैनिटी से उन लोगों को कुछ दूरी तक चलकर जाना होता था। ऐसे में शूट करना चैलेंजिंग था पर शूट करना था तो किया। एक्टिंग बहुत चैलेजिंग काम है।
रेनी ध्यानी ने बताया कि उनको कुकिंग का भी शौक है। वह दो दिन की छुट्टी लेकर चली जाती हैं और दो दिन खुद खाना बनाती हैं। उनको चावल, सांभर और चावल के साथ राजमा काफी अच्छे लगते हैं।

चंडीगढ़ मेरा पहला प्यार
उन्होंने बताया कि वह नई दिल्ली में स्टडी करती थीं तो चंडीगढ़ घूमने के लिए आती थीं। सेक्टर-17 और सेक्टर-22 में अक्सर गेड़ियां लगाया करती थीं। दोस्त यहीं थे। यहां अच्छा लगता था। ये पहले प्यार जैसा है।


दोस्तों ने कहा तो चली गई रोडीज में
नई दिल्ली में एमटीवी रोडीज के ऑडिशन होने थे और उस समय कुछ दोस्तों ने कहा कि आप आडिशन दीजिए तो मैं चली गई। वहां एक ऐसा सवाल किया गया, जिसका जवाब सुनकर सभी दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed