फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पांच साल की बच्ची से पड़ासी लड़के ने किया दुराचार

पांच साल की बच्ची से पड़ासी लड़के ने किया दुराचार

Sun, 26 Nov 2017 10:06 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची से पड़ासी लड़के ने किया दुराचार
पांच साल की बच्ची से 15 साल के पड़ोसी लड़के ने किया दुराचार
विज्ञापन

- बच्ची को खिलाने के बहाने आया घर, मां आई तो की भागने की कोशिश
- पुलिस ने आरोपी को भेजा गया बाल सुधार गृह
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-52 में पांच साल की एक बच्ची को उसी के पड़ोस में रहने वाले एक 15 साल के लड़के ने अपना शिकार बना डाला। लड़का बच्ची और उसकी बहन को खिलाने के बहाने उनके घर आया। बच्चियों की मां घर पर नहीं थी, लेकिन जब घर लौटी तो इस वारदात का पता चला। लड़के ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। मौके पर पुलिस को बुलाया गया और पुलिस के जुवेनाइल ऑफिसर ने उसेे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। आरोपी लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है और अपने परिजनों के साथ है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची और आरोपी लड़के का घर साथ-साथ ही है। देर शाम लड़का बच्ची के घर गया। उस वक्त बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर में ही खेल रही थी। जबकि उनकी मां घर के काम में व्यस्त थी। जब मां शौचालय के लिए घर से बाहर गई तो लड़के ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बच्ची की मां लौटी तो दरवाजा बंद पाकर उसे कुछ संदेह हुआ। कई बार दरवाजा बजाने पर लड़के ने खोला तो पांच वर्षीय बच्ची रो रही थी। मां ने जब रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने आपबीती बताई। इस दौरान लड़के ने वहां से भागना चाहा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक बच्ची का मेडिकल भी कराया गया। जिसके बाद बच्ची की मां की शिकायत पर लड़के के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक वह पहले भी बच्ची को खिलाने के लिए घर आता था, लेकिन ऐसी हरकत का बच्ची के परिजनों को अंदेशा नहीं था।
विज्ञापन


आखिर कब थमेंगी ऐसी हरकतें:
शहर में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जब छोटी बच्चियों का शोषण हो रहा है। हाल में दो मामाओं द्वारा 10 साल की बच्ची के साथ दुराचार कर उसे गर्भवती करने की वारदात ने सभी को झकझोर दिया था। इसके अलावा इसी साल 15 अगस्त को एक 12 वर्षीय बच्ची के दुराचार का मामला सामने आया था, जब वह स्कूल से लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश सत्यार्थी ने जताई थी चिंता:
बच्चों के विरुद्ध अपराध को रोकने में जुटे नोबल पीस अवार्डी कैलाश सत्यार्थी ने भी चंडीगढ़ की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की थी। पिछले दिनों जब सत्यार्थी चंडीगढ़ आए थे तो इस शहर में लगातार हो रहे बाल शोषण के मामलों पर तीखा कटाक्ष किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed