फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्वाइन फ्लू के तीन और डेंगू के दस नए केस

स्वाइन फ्लू के तीन और डेंगू के दस नए केस

Wed, 30 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के तीन और डेंगू के दस नए केस
स्वाइन फ्लू के तीन और डेंगू के दस नए केस
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बदलते मौसम में स्वाइन फ्लू के तीन और डेंगू के 10 केस सामने आए हैं। स्वाइन फ्लू के मरीज में एक दो साल का बच्चा भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक स्वाइन फ्लू के केस में सेक्टर- 11 का एक दो वर्षीय बच्चा, धनास की एक वर्षीय लड़की और खुड्डा लाहौरा की 28 साल की महिला है। नए केसों को मिलाकर स्वाइन फ्लू के कुल 49 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से छह मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इसी तरह से डेंगू के अब तक 111 केस आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि डेंगू के सबसे ज्यादा केस पेरीफेरी से हैं। अचानक डेंगू के मरीज बढ़ने की वजह बदला मौसम बताया जा रहा है। बदले मौसम से पर्यावरण में हवा में नमी की मात्रा बढ़ी है, जो डेंगू के लारवा को पनपने में अहम भूमिका निभाता है। स्वास्थ्य विभाग ने आगाह भी किया है कि आने वाले समय में डेंगू के केस बढ़ेंगे। ऐसे में लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। घर के आसपास या छत पर पानी न जमा होने दें।


शहर में वायरल भी बढ़ा
डेंगू के साथ शहर में वायरल भी बढ़ गया है। आमतौर पर जीएमएसएच- 16 में मेडिसिन की ओपीडी में रोजाना 350-400 मरीज आते थे, लेकिन इस समय यह आंकड़ा 450 से ज्यादा पार कर गया है। अधिकतर लोग बुखार और खांसी से पीड़ित हैं। डाक्टरों का कहना है कि वायरल का बुखार चार से पांच दिन रहता है, लेकिन इसमें एहतियात बरतना जरूरी है। ये वायरल लोगों के कांटेक्ट में आने से बढ़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed