फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   क्या है डेरे के रहस्यलोक का राज, खंगालेगी सरकार

क्या है डेरे के रहस्यलोक का राज, खंगालेगी सरकार

Tue, 29 Aug 2017 01:20 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
क्या है डेरे के रहस्यलोक का राज, खंगालेगी सरकार
क्या है डेरे के ‘रहस्यलोक’ का राज, खंगालेगी सरकार
विज्ञापन


- सरकार ने तैयार कर रखी है डेरे के सर्च ऑपरेशन की रणनीति
- डेरे की ली जाएगी टोह, देखा जाएगा आखिर क्या है डेरे की रहस्मय दुनिया

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डेरामुखी को सजा होने बाद अब बाबा गुरमीत सिंह के ‘रहस्यलोक’ का राज क्या है? इसे सरकार जानेगी। इसके लिए जल्द ही डेरे का सर्च ऑपरेशन किया जाना है, जिसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। इंतजार इस बात है कि ज्यादा से ज्यादा डेराप्रेमी खुद ही डेरे से बाहर निकल जाए। ताकि सर्च ऑपरेशन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
दरअसल, सरकार को इस बात की पुख्ता आशंका है कि डेरे में बाबा की प्रशिक्षित फौज है, जो हथियार चलाने में भी सक्षम है। साथ ही डेरे में भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा होने की भी सूचना सरकार के पास है। इसलिए सरकार इस डेरे को खंगालना चाहती है। हालांकि सरकार इस डेरे को डेरामुखी को दोषी करार देते ही खंगालनी चाहती थी। मगर हिंसा के बाद सरकार ने अपनी इस प्लानिंग को अगली मोर्चाबंदी तक टाल दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद सरकार ने डेरे के आसपास भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस की टुकड़ियां तैनात कर दी। साथ ही डेरे के भीतर भी ये संदेश भिजवाया गया कि जो भी डेराप्रेमी डेरा छोड़कर स्वेच्छा से निकल जाना चाहते तो वे जा सकते हैं। इसके बाद अभी तक हजारों डेराप्रेमी खुद ही डेरा छोड़कर जा चुके है और सिलसिला अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर सरकार के समक्ष अभी भी संशय इस बात का है कि डेरे में वास्तव में कितने डेराप्रेमी है और आखिरकार वे भीतर क्या कर रहे हैं। सरकार जब तक डेरे केभीतर से आने वाली सूचनाओं के मुताबिक अपनी रणनीति तैयार नहीं कर लेती, तब तक इंतजार करेगी और उसके बाद छेड़ेगी डेरे का सर्च ऑपरेशन।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सरकार डेरे की हर गतिविधी और बाबा की कथित गुफाओं का राज जानना चाहती है। सरकार इस डेरे को पूरी तरह से सेनेटाइज भी करना चाहती है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि डेरे के भीतर कुछ भी संदिग्ध नहीं है। सरकार ये भी जानना चाहती है क्या डेरे के भीतर कोई बड़ी साजिश तैयार तो नहीं हो रही।

---
डेरे के भीतर अभी कोई नहीं घुसा है। अभी इंतजार किया जा रहा है कि डेरे के भीतर अनुयायी खुद ही निकल जाए। बहुत से लोग तो भीतर कारोबार भी करते हैं और वे वहीं रहते भी है। भीतर प्रशिक्षित फौज और हथियार भी हो सकते हैं। इसलिए इस बारे में सावधानी से कदम उठाया जा रहा है।
-बीएस संधू, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, हरियाणा सरकार-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed